प्रियंका ने मोदी के संसदीय क्षेत्र को लेकर किया बड़ा दावा

पिछले कुछ समय से कांग्रेस की महासचिव प्रियंका गांधी लगातार अपने ट्वीटों और बयानों से यूपी के मुद्दों के साथ-साथ पूरे देश के मुद्दे पर सरकार को निशाने पर ले रही हैं। प्रियंका के इस अंदाज के कारण यूपी में जहां हर मुद्दे को लेकर सरकार को परेशानी हो रही है तो वही प्रियंका अब मुख्यमंत्री योगी के साथ साथ अब प्रधानमंत्री मोदी को भी अपने निशाने पर ले रही हैं।

प्रियंका ने दावा किया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के संसदीय क्षेत्र में बीते वर्ष 359 दिनों तक किसी न किसी कारण से धारा 144 लागू रही। उन्होंने एक खबर का हवाला देते हुए ट्वीट किया, प्रधानमंत्री के संसदीय क्षेत्र वाराणसी में 2019 में 365 दिनों में से 359 दिन धारा 144 लागू रही।

प्रियंका ने प्रधानमंत्री मोदी पर तंज कसते हुए कहा, ‘इस स्थिति में भी प्रधानमंत्री कह रहे हैं कि लोगों को डरने की जरूरत नहीं है।’

वह संशोधित नागरिकता कानून के खिलाफ हुए प्रदर्शनों के बाद हुई गिरफ्तारियों और पुलिस कार्रवाई को लेकर भी केंद्र और उत्तर प्रदेश की भाजपा सरकार पर लगातार हमले कर रही हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here