राहुल-प्रियंका का ये तस्वीर सोशल मीडिया पर हो रहा वायरल

कल जब पूरा देश रक्षाबंधन का त्यौहार मनाग रहा था और बहने अपने भाईयों के हाथ पर राखी बांधकर रक्षाबंधन का पर्व मना रही थी तभी कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी और महासचिव प्रियंका गांधी का तस्वीर सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

प्रियंका गांधी ने रक्षाबंधन के मौके पर भाई राहुल गांधी  के साथ एक तस्वीर शेयर किया है और शेयर करते हुए राहुल को दुनिया का सबसे अच्छा भाई बताया है.

प्रियंका और राहुल गांधी की यह तस्वीर बचपन की है. जिसमें दोनों ही काफी क्यूट नजर आ रहे हैं। प्रियंका के इस तस्वीर को डालते ही काफी लोग इसे शेयर करते हुए सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया।

प्रियंका ने तस्वीर को शेयर करते हुए लिखा “@RahulGandhi मुझे लगता है चीजें उतनी भी बदली हैं, क्यों? दुनिया का सबसे अच्छा भाई.”

प्रियंका और राहुल की इस तस्वीर को लोग काफी पसंद कर रहे हैं. कुछ ही समय में सैकड़ों लोग इसको रीट्वीट कर चुके थे. गौरतलब है कि प्रियंका और राहुल गांधी सार्वजनिक मंचों से भी एक दूसरे के लिए प्यार एवं सम्मान प्रकट करते रहते हैं. लोकसभा चुनाव के दौरान दौरान दोनों ने फेसबुक पर एक वीडियो शेयर किया था. इसे भी काफी पसंद किया गया था।  

राहुल ने भी कई बार अपनी बहन प्रियंका का तारीफ किया है। राहुल ने अपने अध्यक्ष रहते ही प्रियंका को राजनीति में लाया था और बड़ी जिम्मेदारी देते हुए यूपी का महासचिव बनाया था।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here