देश भर में चल रहे हैं नागरिक संशोधन कानून और एनआरसी का विरोध के बीच कांग्रेस की अंतिम अध्यक्ष सोनिया गांधी और उत्तर प्रदेश प्रभारी महासचिव प्रियंका गांधी आज उत्तर प्रदेश की रायबरेली में रणनीति बनाएंगी।
गौरतलब है कि कांग्रेस नागरिकता संशोधन कानून ) और राष्ट्रीय नागरिकता रजिस्टर को लेकर देशव्यापी हो रहे प्रदर्शन के बीच मोदी सरकार पर हमलावर है. कांग्रेस ने उत्तर प्रदेश में सीएए और एनआरसी के विरोध की बड़ी रणनीति बनाई है.
अुपनी इसी रणनीति को अमलीजामा पहनाने के लिए कांग्रेस की सोनिया गांधी प्रियंका रायबरेली जाएंगी. सोनिया दो दिन के लिए रायबरेली जा रही हैं.
अपनी रायबरेली यात्रा के दौरान कांग्रेस के कार्यकर्ताओं से मिलकर सोनिया गांधी और प्रियंका केंद्र की मोदी और राज्य की योगी सरकार को घेरने की रणनीति बनाएंगी।
इसके साथ ही आगामी पंचायत चुनाव को लेकर भी रणनीति बनाई जाएगी।
लोकसभा चुनाव के बाद से लगातार प्रियंका गांधी उत्तर प्रदेश में कांग्रेस की खोई जमीन को वापस पाने के लिए अलग-अलग ढंग से मेहनत कर रही हैं। वह तो वक्त ही बताएगा कि कांग्रेस कितना मजबूत होती है मगर प्रियंका के इस रणनीति से भाजपा के साथ सपा बसपा में भी घबराहट देखी जा रही है