राहुल गांधी आज महाराष्ट्र में करेंगे 3 जनसभाओं को सम्बोधित

महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव 21 अक्टूबर से होना है मगर अब तक कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष और स्टार प्रचारक राहुल गांधी ने यहां प्रचार की शुरुआत नही है। ऐसे में आज से राहुल प्रचार की शुरुआत करेंगे और महाराष्ट्र में तीन जनसभाओं को संबोधित करेंगे। इससे पहले राहुल कंबोडिया दौरे पर थे और वहां से आने के बाद अपने ऊपर दायर मानहानि के मुकदमे को लेकर कोर्ट में पेश हो रहे थे उन सब के बाद आज से वह महाराष्ट्र और हरियाणा चुनाव के प्रचार प्रसार में लग जाएंगे।

राहुल गांधी आज महाराष्ट्र के विधानसभाओं में तीन रैलियों को संबोधित कर अपने प्रचार अभियान की शुरुआत करेंगे। पार्टी के एक पदाधिकारी के अनुसार राहुल आज दोपहर में असुआ (लातूर) में कांग्रेस उम्मीदवार बसावरन एम. पाटिल के लिए होने वाली रैली को संबोधित करेंगे, उसके बाद मुंबई के चांदीवली में पार्टी उम्मीदवार नसीम खान और धारावी में वर्षा गायकवाड़ के लिए होने वाली रैली में अपनी बात रखेंगे।

प्राप्त जानकारी के अनुसार राहुल अपने संबोधन में पंजाब एंड महाराष्ट्र कोऑपरेटिव बैंक घोटाले का जिक्र कर इसको लेकर सत्ताधारी भारतीय जनता पार्टी-शिवसेना को बेनकाब करेंगे।
इस घोटाले ने त्योहारों के मौसम से पहले लाखों जमाकर्ताओं को बुरी तरह आहत किया है।

वह मुंबई मेट्रो रेल कार शेड बनाने के लिए आरे कॉलोनी में 40 घंटों के अंदर 2,100 पेड़ काट दिए जाने का मुद्दा भी उठाएंगे। हजारों पेड़ों की कटाई से लोगों में आक्रोश है।

राहुल युवाओं के बीच बेरोजगारी की समस्या, किसानों से वादा, महंगाई और विकास की होड़ में मुंबई को वित्तीय केंद्र के रूप में मिली प्रतिष्ठा में गिरावट जैसे बड़े मुद्दे उठाएंगे।

राहुल जब आज अपने सभा में बीजेपी और शिवसेना कि प्रदेश सरकार एवं केंद्र की मोदी सरकार पर हमला बोलेंगे तो देखना होगा कि के लोकसभा चुनाव के चरण राफेल कि मुद्दा उठाते हैं या फिर देश की आर्थिक बदहाली पर वह दोनों सरकार को अपने निशाने पर लेते हैं यह तो तय है कि राहुल किसानों और बेरोजगारी का मुद्दा उठाएंगे ही।

288 सीटों वाली महाराष्ट्र विधानसभा के लिए मतदान 21 अक्टूबर को होगा और परिणाम 24 अक्टूबर को घोषित किए जाएंगे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here