
अपनी निजी कामों से विदेश दौरे पर से वापस लौटने के बाद राहुल गांधी पुनः एक बार पार्टी के नेताओं और कार्यकर्ताओं से मिलने की सिलसिला शुरु करेंग। इस की शुरुआत वो पूर्व Cm शिला दीक्षित को श्रद्धांजलि अर्पित करने के बाद उनके पुत्र से 3 घण्टे तक कि मुलाकात में कई।
विदेश दौरे से लौटकर राहुल गांधी दिल्ली की पूर्व मुख्यमंत्री शीला दीक्षित के आवास पहुंचे, 19 जुलाई को शीला दीक्षित का निधन हुआ था, राहुल उस समय विदेश दौरे पर थे लेकिन शीला दीक्षित के बेटे संदीप दीक्षित से फोन पर बात करते हुए राहुल ने कहा था कि देश पहुंचकर मिलने आऊंगा. कल विदेश दौरे से लौटे राहुल गांधी आज 3 घंटे से ज्यादा समय तक शीला दीक्षित के परिवार के साथ थे.
सुबह 10 बजे राहुल गांधी शीला दीक्षित में आवास निज़ामुद्दीन पहुंचे जहां उनके आने की जानकारी शीला दीक्षित के पूरे परिवार को थी, लिहाजा पूरा परिवार वहां मौजूद था. शीला दीक्षित की छोटी बहन, बेटा संदीप दीक्षित, बेटी लतिका और परिवार के सभी सदस्य. राहुल गांधी ने पहुंचकर सबसे पहले शीला दीक्षित के फोटो पर फूल अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी,
इस मुलाकात के बाद संदीप दीक्षित ने कहा कि राहुल गांधी बतौर पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जो उनके साथ काम किया वो याद कर रहे थे, दिल्ली के नागरिक होने के नाते एक मुख्यमंत्री द्वारा किये काम को सराहा उन्होंने वही शीला जी के साथ अपनी कुछ निजी यादें भी साझा कीं. वहीं संदीप दीक्षित ने कहा कि ये मुलाकात पूरी तरह पारिवारिक थी, हां कुछ राजनीतिक चर्चा भी हुई. फिर राहुल गांधी ने परिवार के साथ लंच भी किया।
राजनीतिक पंडित इस घटनाक्रम को सिर्फ शीला दीक्षित के निधन के बाद परिवार को ढाढस बंधाने तक नही देख रहे, शीला दीक्षित के निधन के पहले जो स्थिति दिल्ली कांग्रेस की थी, पीसी चाको और शीला दीक्षित की राजनीतिक लड़ाई किसी से छुपी नहीं थी,ऐसे में राहुल गांधी का संदीप दीक्षित और शीला दीक्षित के परिवार के साथ घंटों समय बिताना इस बात की ओर इशारा करता है कि आने वाले समय में दिल्ली कांग्रेस में जो भी बदलाव होगा वो शीला दीक्षित कैम्प के हित में होने वाला है।
शीला दीक्षित ने भी अपने अंतिम पत्र में इसको लेकर चर्चा किया था। अब देखना होगा राहुल ने मुलाकात में जो चर्चा की उसका क्या नतीजा निकलता है और जब दिल्ली का बदलाव होता है तो उसमें क्या होता है।

































































