CM खट्टर के महिला विरोधी बयान पर राहुल गांधी का करारा प्रहार , राहुल ने आरएसएस की सोच पर भी किया हमला

धारा 370 के समाप्त होने के बाद से आरएसएस के कार्यकर्ताओं द्वारा कश्मीरी लड़की पर अभद्र टिप्पणी के बाद अब बीजेपी के नेता और CM भी कश्मीरी लड़कियों पर भद्दी टिपण्णी कर रहे हैं।

हरियाणा के मुख्यमंत्री मोहनलाल खट्टर ने भी कश्मीरी लड़कियों पर भद्दी टिप्पणी करते हुए कहा कि अब हम कश्मीर से भी लड़की ला सकते हैं।

खट्टर के इस बयान को कांग्रेस नेता राहुल गांधी निंदनीय करार दिया। उन्होंने कहा कि यह दर्शाता है आरएसएस की तरफ से वर्षों ट्रेनिंग के बाद एक असुरक्षित आदमी के मन में क्या चलता है।

राहुल गांधी ने ट्वीट करते हुए कहा- “हरियाणा के मुख्यमंत्री का कश्मीरी महिला पर बयान निंदनीय है और यह दिखाता है कि वर्षों से आरएसएस ट्रेनिंग के बाद एक कमजोर, असुरक्षित और निराशावादी शख्स के दिमाग में क्या चलता है। महिला किसी आदमियों की संपत्ति नहीं है।” उन्होंने कहा, ”महिला कोई संपत्ति नहीं हैं कि पुरुषों का उन पर स्वामित्व होगा।

इससे पहले उत्तरप्रदेश के मुजफ्फरनगर जिले से आने वाले बीजेपी विधायक विक्रम सैनी ने कश्मीरियों पर विवादित बयान दिया था. उन्होंने कहा था कि कश्मीरी लड़कियों से शादी करने के लिए खतौली विधानसभा के लड़के उतावले हैं. कुंवारों की वहां शादी करवाने में अब कोई दिक्कत नहीं है।

यह पहली बार नहीं है जब खट्टर ने महिलाओं को लेकर विवादित बयान दिया है. इससे पहले उन्होंने कहा था कि 80 फीसदी छेड़खानी और रेप की घटनाएं एक-दूसरे को जानने वाले लोगों की बीच होती हैं.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here