बॉलीवुड स्टार रितेश देशमुख ने कांग्रेस के पक्ष में किया प्रचार , रितेश के भाई लड़ रहे हैं चुनाव

महाराष्ट्र कांग्रेस कमेटी ने अपने सभी दिग्गज नेताओं को मैदान में उतार दिया है जहां एक तरफ कांग्रेस ने पृथ्वीराज चौहान , नाना पटोले , नितिन रावत सहित प्रदेश के सभी दिग्गज नेताओं को मैदान में उतारा है तो वहीं दूसरी तरफ प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री विलासराव देशमुख के दोनों पुत्र को भी इस बार कांग्रेस ने टिकट दिया है। इससे पहले कांग्रेस की टिकट पर विलासराव देशमुख के पुत्र अमित देशमुख विधायक थे लेकिन इस बार कांग्रेस ने अमित देशमुख के साथ-साथ धीरज देशमुख को भी टिकट दिया है।

अमित देशमुख और धीरज देशमुख के चुनाव प्रचार के लिए बॉलीवुड के अभिनेता और विलासराव देशमुख के पुत्र रितेश देशमुख ने भी अपनी उपस्थिति दर्ज कराई और कांग्रेस के पक्ष में वोट करने के लिए जनता से अपील की।

गौरतलब हो कि विलासराव देशमुख महाराष्ट्र में कांग्रेस के मुख्यमंत्री थे लेकिन उनके मृत्यु के बाद से ही प्रदेश में कांग्रेस कमजोर होती चली गई लेकिन कांग्रेस फिर एक बार प्रदेश में खुद को मजबूत करने के लिए इस विधानसभा चुनाव में पूरी ताकत झोंक दी है। जिसमे कांग्रेस ने अपने दिवंगत मुख्यमंत्री के दोनो पुत्रो को चुनावी मैदान में उतारा है। अमित देशमुख लातूर शहरी सीट से चुनाव लड़ रहे हैं तो वहीं से धीरज देशमुख को लातूर ग्रामीण सीट से मौका दिया गया है।

अमित देशमुख लातूर शहरी क्षेत्र से 2009 से विधायक हैं। अमित 2009 और 2014 में जीत दर्ज कर लगातार दो बार विधानसभा पहुंच चुके हैं। अगर वो इस बार भी जीत दर्ज करते हैं तो ये उनका हैट्रिक होगा।

जबकि धीरज देशमुख लातूर जिलापरिषद के सदस्य हैं और पहली बार विधानसभा चुनाव में किस्मत आजमा रहे हैं। अब देखना दिलचस्प होगा कि 21 अक्टूबर को प्रदेश जब की जनता मतदान करेगी तो क्या अमित देशमुख के तरह धीरज देशमुख भी विधानसभा तक पहुंच पाते हैं या नहीं।

महाराष्ट्र में 21 अक्टूबर को मतदान और 24 अक्टूबर को मतगणना है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here