
महाराष्ट्र में हो रहे विधानसभा चुनाव के लिए सभी राजनीतिक दलों ने प्रचार-प्रसार तेज कर दिया है बीजेपी और शिवसेना गठबंधन ने जहां प्रचार को तेज गति से शुरू कर दिया है तो एनसीपी और कांग्रेस ने भी अपने प्रचार-प्रसार को और ज्यादा लोगों तक पहुंचाने के लिए कमर कस ली है। कांग्रेस ने प्रत्याशियों की सूची निकालने के बाद अब महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव में प्रत्याशियों की जीत को सुनिश्चित को सुनिश्चित जीत को सुनिश्चित करने के लिए स्टार प्रचारक की सूची भी जारी कर दी है।
इस सूची में में कांग्रेस की अंतरिम अध्यक्ष सोनिया गांधी, पूर्व पीएम मनमोहन सिंह, राहुल गांधी, प्रियंका गांधी और ज्योतिरादित्य सिंधिया का नाम शामिल है। इन नेताओं के सहित कांग्रेस शासित रजयो के मुख्यमंत्री और दिग्गज कई नेताओं का नाम इस सूची में शामिल है। दिलचस्प है कि हरियाणा की तरह ही यहां के स्टार प्रचारकों की लिस्ट में नवजोत सिंह सिद्धू का नाम शामिल नहीं है।
महाराष्ट्र में कांग्रेस और शरद पवार की पार्टी राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी मिलकर चुनाव लड़ रही है. कांग्रेस, एनसीपी के साथ गठबंधन के तहत 125 सीटों पर चुनाव लड़ने वाली थी लेकिन छोटे दलों के लिए छोड़ी गई सीटों पर बात नहीं बन पाने के बाद उसने 140 से अधिक सीटों पर लड़ने का निर्णय लिया।
ये सारे नेता कांग्रेस प्रत्याशियों के पक्ष में जनसभा और रोड शो करके जीत सुनिश्चित करने का प्रयास करेंगे। महाराष्ट्र में बीजेपी पिछले 5 वर्षों से सरकार में है इसलिए कांग्रेस इस बार हर हाल में प्रदेश से बीजेपी को सत्ता से उखाड़ फेंकना चाहती है।
ये तो वक्त ही बताएगा कि इन स्टारप्रचारकों से कांग्रेस के प्रत्याशियों को कितना फायदा होता है। प्रदेश में 21 अक्टूबर को मतदान और 24 अक्टूबर को मतगणना है।

































































