सिद्धू ने केजरीवाल के “जुमले को किया बेनकाब” महिलाओं को लेकर केजरीवाल से सवाल पूछकर AAP को बैकफुट पर भेजा

पंजाब कांग्रेस के प्रमुख नवजोत सिंह सिद्धू ने एक बार फिर दिल्ली सरकार पर सवाल उठाया। उन्होंने दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल से सवाल किया कि वह महिला सम्मान की बड़ी- बड़ी बातें करते हैं लेकिन आज तक महिला को अपने मंत्रिमंडल में जगह क्यों नहीं दी।

सिद्धू ने एक के बाद एक ट्वीट कर लिखा- जिनके घर शीशे के होते हैं, वे दूसरों पर पत्थर नहीं फेंका करते। उन्होंने लिखा- केजरीवाल जी आप महिला सशक्तिकरण, नौकरी और शिक्षकों की बात करते हैं। हालांकि, आपके मंत्रिमंडल में एक भी महिला मंत्री नहीं है। शीला दीक्षित जी द्वारा शुरू की गई स्कीम के बावजूद दिल्ली में कितनी महिलाओं को 1000 रुपए मिल रहे हैं।

सिद्धू ने अन्य ट्वीट में लिखा- महिला सशक्तिकरण का अर्थ है चुनावी प्रक्रिया के हर चरण में महिलाओं को अनिवार्य रूप से शामिल करना जैसे कांग्रेस पंजाब में कर रही है। सही नेतृत्व 1000 रुपए का लॉलीपॉप देने में नहीं है, बल्कि स्वरोजगार और महिला उद्यमियों को कौशल प्रदान करके उनके भविष्य में निवेश करना है ।

आम आदमी पार्टी खुले तौर पर महिला सशक्तीकरण की बात करती है, लेकिन महिलाओं को कैबिनेट में कभी जगह नहीं मिली है। एक महिला मंत्री अच्छे से महिलाओं के मुद्दे पर काम करती। जब पार्टी में ही महिलाओं को जगह नहीं दी जाएगी तो उनके लिए योजनाएं बनाना तो मात्र एक दिखावा जैसा हो जाता है।

सिद्धू ने केजरीवाल के महिला दांव को जिस तरह से बेनकाब किया है निश्चित तौर पर इससे आम आदमी पार्टी को झटका लग सकता है क्योंकि आप महिलाओं के सहारे पंजाब में सत्ता में आने के अपने रणनीति पर आगे बढ़ने का प्रयास कर रही है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here