कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी अभी भी कांग्रेस के सबसे लोकप्रिय नेताओं में से एक हैं। आईएएनएस-सीवोटर के द्वारा गणतंत्र दिवस के उपलक्ष पर जारी स्टेट ऑफ द नेशन सर्वेक्षण में यह बात सामने आई है। गौरतलब है कि गणतंत्र दिवस के उपलक्ष पर आईएएनएस-सीवोटर ने देश में कांग्रेस की वर्तमान अध्यक्ष सोनिया गांधी और राहुल गांधी को लेकर सवाल किया था जिसके नतीजे से स्पष्ट है कि कांग्रेस समर्थकों में राहुल गांधी अपनी मां सोनिया से अधिक लोकप्रिय हैं।
गौरतलब है कि लोकसभा चुनावों में पार्टी के निराशाजनक प्रदर्शन के बाद राहुल गांधी ने कांग्रेस के शीर्ष पद से त्याग दे दिया था। जिसके बाद कांग्रेस की पूर्व अध्यक्ष सोनिया गांधी ने उनकी जगह पर अंतरिम अध्यक्ष का बागडोर संभाला था मगर जिस प्रकार से इस सर्वेक्षण का रिपोर्ट आया है उससे स्पष्ट है कि अभी भी कांग्रेस समर्थक राहुल को अध्यक्ष देखना चाहते हैं और उन्हें ही अधिक लोकप्रिय मानते हैं यही कारण है कि सोनिया गांधी की समग्र लोकप्रियता में राहुल गांधी से पीछे हैं।
रविवार को जारी हुए आईएएनएस-सीवोटर के गणतंत्र दिवस ‘स्टेट ऑफ द नेशन’ सर्वेक्षण में यह बात सामने आई है।
कांग्रेस की अंतरिम अध्यक्ष के साथ ही संयुक्त प्रगतिशील गठबंधन (संप्रग) की भी अध्यक्ष सोनिया गांधी से समग्र रूप से 49.5 प्रतिशत उत्तरदाता ही संतुष्ट हैं, जबकि 50.5 प्रतिशत उनसे संतुष्ट नहीं हैं।
हालांकि, राहुल गांधी की लोकप्रियता रेटिंग में 5.6 प्रतिशत की शुद्ध स्वीकृति दिखाती है। लोकसभा चुनाव में पार्टी को मिली हार के बाद राहुल ने शीर्ष पद छोड़ दिया था। तब से सोनिया पार्टी की नई अंतरिम अध्यक्ष बनी हैं। उनके नेतृत्व में पार्टी को झारखंड में राष्ट्रीय जनता दल (राजद) व झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) के साथ गठबंधन कर जीत मिली है। इतना ही नहीं महाराष्ट्र में भी चुनाव के बाद हुए गठबंधन में कांग्रेस ने राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (राकांपा) और शिवसेना के साथ मिलकर सरकार बनाई है।
हरियाणा में भी कांग्रेस ने सोनिया की निगरानी में उम्मीद से कहीं अच्छा किया है। इन सब के बावजूद उनकी रेटिंग गिरी है। सभी राज्यों में किए गए सर्वेक्षण के अनुसार, सोनिया गांधी तेलंगाना में सबसे लोकप्रिय हैं, जहां 50.5 प्रतिशत लोगों ने कहा कि वे उससे बहुत संतुष्ट हैं। वहीं केरल (43.3 प्रतिशत) और आंध्र प्रदेश (37.9 प्रतिशत) में उनसे संतुष्ट लोगों की संख्या कम है।
वह हिमाचल प्रदेश में 14.5 प्रतिशत के साथ सबसे कम लोकप्रिय हैं। राहुल गांधी की रेटिंग दक्षिण भारत में बढ़ रही है। परिवार के गढ़ अमेठी (उत्तर प्रदेश) में हारने के बाद केरल के वायनाड से सांसद के रूप में चुने गए राहुल 51.9 प्रतिशत लोगों के साथ राज्य में सबसे लोकप्रिय हैं। उनकी सबसे कम लोकप्रियता हरियाणा में 17.7 प्रतिशत के साथ है।
पुडुचेरी में गांधी की लोकप्रियता 76 प्रतिशत के साथ उच्चतम स्तर पर है।