देश में पिछले कुछ समय से संविधान पर हमला और संविधान को कमजोर की जाने की लेकर चर्चा को होती ही आ रही है। विपक्षी पार्टियां लगातार ही सरकार पर इसको लेकर हमलावर नजर आती है तो वहीं दूसरे तरफ केंद्र की भाजपा की अगुवाई वाली एनडीए सरकार संविधान को मजबूती से पालन करने की बात करती है ऐसे में देश के 71 वे गणतंत्र दिवस के अवसर पर कांग्रेस ने देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को संविधान का एक कॉपी भेजा है और आग्रह किया है कि वह इसे पढ़े
कांग्रेस ने संविधान की प्रति भेजते हुए PM मोदी से आग्रह किया जब उन्हें देश को विभाजित करने के काम से फुर्सत मिले तो वह संविधान को पढ़ें।
कांग्रेस ने अपने आधिकारिक पेज पर ट्वीट कर कहा ”प्रधानमंत्री जी, आपको Amazon से संविधान की प्रति भेजी है और जल्द ही यह आपको मिल जाएगी।
कांग्रेस ने कहा कि संविधान प्रत्येक व्यक्ति के जीवन की सुरक्षा और उसकी व्यक्तिगत स्वतंत्रता सुनिश्चित करता है। ये संविधान ही है जो न्यायिक प्रक्रिया की महत्ता तय करता है। देश वही महान होता है, जहां सद्भावनापूर्ण और भेदभाव रहित समाज का निर्माण हो। हमारा संविधान ये सुनिश्चित करता है। कांग्रेस ने कहा कि हमारा संविधान थोपने के विचारों को प्रश्रय नहीं देता है। देश के नागरिकों को अपनी सुविधानुसार धर्म को मानने का अधिकार है और उन्हें बाध्य नहीं किया जा सकता। सच्चा देशप्रेमी वही है, जो अधिकारों की दुहाई के साथ कर्त्तव्यों की सच्चाई को भी स्वीकारे और देश की एकता-अखण्डता को बरकरार रखने के लिए संकल्पित रहे।
पार्टी ने कहा कि महिला अधिकारों की सुरक्षा सुनिश्चित करना हमारे संविधान निर्माताओं की प्राथमिकता में था। जिसे आगे चलकर भी महिला आरक्षण जैसे फैसलों के जरिए जारी रखा गया।