हरीश रावत समेत उत्तराखंड कांग्रेस के सारे दिग्गज नेताओं की हाईकमान के साथ महत्वपूर्ण बैठक आज

विधानसभा चुनावों से पहले उत्तराखंड कांग्रेस में सियासी हलचल तेज हो गई है। दरअसल, हाल ही में उत्तराखंड कांग्रेस के महासचिव हरीश रावत ने पार्टी से नाराजगी जाहिर की थी जिस बीच अब कांग्रेस हाई कमान ने उत्तराखंड के तमाम दिग्गज कांग्रेसी नेताओं को दिल्ली तलब किया है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार आज देर शाम तक उत्तराखंड कांग्रेस के सभी बड़े नेता दिल्ली पहुंचेंगे और इसके बाद हाई कमान के साथ विचार विमर्श होगा। पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत, नेता प्रतिपक्ष प्रीतम सिंह, कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष गणेश गोदियाल, किशोर उपाध्याय जैसे नेता दिल्ली जाएंगे और शुक्रवार को आलाकमान के साथ उस विवाद को लेकर बातचीत हो सकती है, जो उत्तराखंड के चुनाव कैंपेन कमेटी के प्रभारी हरीश रावत के बुधवार के सिलसिलेवार ट्वीट्स के बाद खड़ा हुआ।

बता दें कि बिते बुधवार को हरीश रावत ने पार्टी से अपनी नाराज़गी जाहिर की थी। जिसके बारे में रावत ने साफ संकेत देते हुए लिखा था कि वह राजनीति से संन्यास ले सकते हैं।

उत्तराखंड में सत्तारूढ़ बीजेपी के खिलाफ कांग्रेस के बढ़ते उम्मीदों के बीच पार्टी के सामने आ इस नई संकट का क्या हल निकलता है वो देखना दिलचस्प होगा क्योंकि इस संकट का असर पुरे चुनाव पर पड़ेगा।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here