उत्तराखंड में चुनाव से पहले BJP को झटका अपने समर्थकों के साथ BJP नेता सुभाष वर्मा कांग्रेस में शामिल

उत्तराखंड में विधानसभा चुनाव को लेकर कांग्रेस लगातार बीजेपी को झटका देने में लगी हुई है।

कांग्रेस ने बीजेपी को एक और झटका देते हुए बीजेपी नेता और निवर्तमान जिला पंचायत अध्यक्ष सुभाष वर्मा को कांग्रेस में शामिल कर लिया।

शर्मा ने देहरादून में अपने दर्जनों से ज्यादा समर्थकों के साथ पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत के नेतृत्व में कांग्रेश की सदस्यता ली।

कांग्रेस में शामिल होते हैं सुभाष वर्मा के सुर बदले नजर आए और उन्होंने जमकर केंद्र की मोदी सरकार और प्रदेश की धामी सरकार पर तीखे वार किए।
पिछले काफी लंबे अरसे से भारतीय जनता पार्टी में रहे पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष सुभाष वर्मा ने अचानक से कांग्रेस पार्टी में शामिल होकर सभी को चौका दिया।

सुभाष वर्मा अपने दर्जनों से ज्यादा समर्थकों के साथ देहरादून पहुंच पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत के नेतृत्व में कांग्रेस में शामिल हुए। कांग्रेस में शामिल होते हैं उन्होंने कहा कि अपने आप को सबसे ज्यादा ताकतवर कहने वाले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी लाचार है और उनकी लाचारी तीन कृषि कानून बिलों को वापस लेने में दिखाई दी। वहीं उन्होंने धामी सरकार को भी आड़े हाथ लेते हुए कहां की धामी सरकार भी लाचार है। उन्होंने कहा कि सरकार पंचायत चुनाव से घबराई हुई थी और इसी के चलते वह चुनाव से भाग रही है। पंचायत चुनाव न कराने में सरकार की घबराहट साफ दिखाई देती है। पंचायत चुनाव समय पर ना हो पाने से सारे विकास कार्य बंद पड़े हुए हैं। हार के डर से सरकार ने पंचायत चुनाव नहीं कराया। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार लचर और लाचार है। उन्होंने कहां वह कांग्रेस पार्टी को मजबूत करने का काम करेंगे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here