उत्तरप्रदेश में बढ़ते अपराध को लेकर प्रियंका ने भाजपा सरकार पर किया वार

कांग्रेस महासचिव और पूर्वी उत्तर प्रदेश की प्रभारी प्रियंका गांधी वाड्रा ने उत्तर प्रदेश में हत्या और बलात्कार की विभिन्न घटनाओं का हवाला देते हुए राज्य की भाजपा सरकार और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ पर आरोप लगाया कि राज्य में मासूमों पर दरिंदगी हो रही है और लोगों को जिंदा जला दिया जा रहा है, लेकिन सत्ता की ‘राग दरबारी आंखें’ कुछ नहीं देख रही हैं।

प्रियंका ने मुख्यमंत्री योगी से सवाल करते हुए कहा आखिर योगी आदित्यनाथ सरकार महिलाओं की सुरक्षा जिम्मेदारी लेना कब शुरू करेगी

प्रियंका ने सोशल साइट ट्विटर पर ट्वीट करते हुए लिखा, ”उत्तर प्रदेश में मासूमों पर दरिंदगी की जा रही है। औरतों को खौफ के माहौल में ढकेला जा रहा है। मगर सत्ता की राग दरबारी आंखें कुछ नहीं देख रही हैं।’उत्तर प्रदेश सरकार महिलाओं और बच्चियों की सुरक्षा की जिम्मेदारी कब लेना शुरू करेगी”

प्रियंका ने अपने इस ट्वीट में उत्तर प्रदेश में हुए हालिया सभी घटनाओं का एक लिस्ट भी डाला है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here