
मध्यप्रदेश के बहुचर्चित व्यापम को कांग्रेस सरकार ने बन्द करने का फैसला लिया है। व्यापम में घोटाला और फिर रहस्मय ढंग से मौत के कारण मध्यप्रदेश का काफी बदनामी हुआ था।
ऐसे में प्रदेश के मुख्यमंत्री कमलनाथ ने बहुचर्चित घोटालों के लिए बदनाम व्यापम बंद करने की तैयारी कर ली है। इसकव लेकर सारी तैयारी शुरू कर दी है। कमलनाथ ने व्यापम को बंद करने के लिए पंद्रह दिन का समय तय किया है। सीएम ने अफसरों को व्यापम बंद करने का प्रस्ताव पेश करने को कहा है।
विधानसभा चुनाव के दौरान कांग्रेस के वचन पत्र में किए अपने वादे अनुसार, प्रोफेशनल एग्जाम संचालित करने वाली संस्था की जांच के वादे को पूरा करते हुए व्यापम को खत्म करने की तैयारी कर ली है।
कमलनाथ ने अफसरों को व्यापम का जगह सरकारी सेवा में सीधी भर्ती के लिए नये सेटअप का प्रस्ताव भी तैयार करने को कहा है। मतलब व्यापम खत्म होते ही मध्यप्रदेश में परीक्षा के लिए नया सेटअप भी तैयार कर लिया जाएगा।
ऐसा माना जाता है कि व्यापम घोटाले 50 में से भी ज्यादा लोगों की मौत हुई थी। इस घोटाले के कारण शिवराज सिंह और बीजेपी की देश भर में काफी बदनामी हुई थी। और कांग्रेस ने इसे खूब प्रचारित किया था इसलिए सत्ता में आते ही कांग्रेस इसे खत्म कर रही है।























































