इस वजह से भावुक होकर रो पड़े CM भूपेश बघेल

अपने प्रदेशाध्यक्ष कार्यकाल में छत्तीसगढ़ में कांग्रेस को सत्ता में लाकर रिकॉर्ड बनाने वाले छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल पार्टी के एक कार्यक्रम में भावुक होकर रो पड़े। अपने कार्यकाल की बातों को याद कर वो भावुक हो गए और आंख से आंसू टपकने लगे।

छत्तीसगढ़ कांग्रेस के नए प्रदेश अध्यक्ष मोहन मरकाम के पदभार ग्रहण करने के लिए आयोजित कार्यक्रम में भाषण दे रहे मुख्यमंत्री बघेल भावुक होकर रोने लगे।

अब तक प्रदेशाध्यक्ष की भी जिम्मेदारी निभा रहे भूपेश बघेल का ये विदाई भाषा था। अब उनके जगह मोहन मरकाम कांग्रेस का प्रदेश में नेतृत्व करेंगे जबकि बघेल सरकार के कामकाज को और बेहतर ढंग से निभाएँगे।

इस कार्यक्रम में भाषण दौरान जब उन्होंने पार्टी में सदस्यों के योगदानों को याद करना शुरू किया तो वो खुद को रोक नहीं पाए और भावुक होकर रो पड़े।

राजधानी रायपुर में शनिवार को यह कार्यक्रम मोहन मरकाम को नई जिम्मेदारी सौंपने के लिए आयोजित इस कार्यक्रम में मुख्यमंत्री बघेल के अलावा वरिष्ठ नेता पीएल पुनिया भी मौजूद थे।

बघेल ने अपने भाषण में उन सभी पार्टी नेताओं को धन्यवाद दिया, जिन्होंने पिछले पांच वर्षों में उनके साथ काम किया। 2018 के विधानसभा चुनाव में भूपेश बघेल के नेतृत्व में कांग्रेस ने छत्तीसगढ़ में 90 सीटों में से 67 सीटों पर जीत दर्ज की थी और 15 सालों से सत्ता में रही बीजेपी को हटा दिया था।

परन्तु लोकसभा चुनाव में कांग्रेस ने काफी निराशाजनक प्रदर्शन किया और प्रदेश की 11 में से केवल सीट पर ही कांग्रेस जीत दर्ज कर पाई और बाकी सभी सीटों पर कब्जा करके बीजेपी ने धमाकेदार वापसी कर ली। इसी के बाद प्रदेश नेतृत्व में बदलाव की मांग उठ रही थी, क्योंकि बघेल एक साथ मुख्यमंत्री और प्रदेश अध्यक्ष दोनों पदों पर काबिज थे। इसीलिए पार्टी ने अध्यक्ष का पद आदिवासी नेता मोहन मरकाम को सौंपने का फैसला किया है। बघेल, 2013 से प्रदेश कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष थे। कार्यक्रम में बघेल ने मरकाम की तारीफ करते हुए कहा कि वे एक ‘मेहनती और सरल व्यक्ति’ हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here