
राजस्थान में कांग्रेस सरकार बनने के साथ ही प्रदेश भर मे अलग अलग पार्टियों के कार्यकर्ता व नेता कांग्रेस में शामिल हो रहे है हाल ही मे राहुल गांधी की सभा मे लगभग 13 निर्दलीय विधायको ने भी कांग्रेस को समर्थन देने का फैसला लिया था और आज जयपुर के 6 पार्षदो ने कांग्रेस का हाथ पकड लिया है, कांग्रेस से लगातार आम आदमी, नेता व कार्यकर्ता जुड रहे हैं
नगर निगम की इन 6 समितियों के चेयरमैन हैं ये पार्षद
किशनलाल अजमेरा – गंदी बस्ती सुधार समिति
तेजेश शर्मा – विद्युत एवं सार्वजनिक विकास समिति
प्रकाश गुप्ता – स्वास्थ्य एवं स्वच्छता समिति
महादेव प्रसाद शर्मा – स्वर्ण जयंती शहरी रोजगार समिति भंवरलाल छीपा – पशु नियंत्रण एवं संरक्षण समिति
सुशील शर्मा – फुटकर व्यवसाय पुनर्वास समिति
आपको बता दें कि कांग्रेस में शामिल हुए सभी 6 पार्षदों को हाल ही में नगर निगम समितियों में चेयरमैन बनाया गया था. जिसके बाद नगर निगम में लगातार बीजेपी खेमा कमजोर होता चला गया. वहीं अब बीजेपी पार्षदों के कांग्रेस में शामिल होने का सिलसिला जारी है.|
जयपुर शहर से कांग्रेस की प्रत्याशी ज्योति खंडेलवाल है जिनका सीधा जुडाव कार्यकर्ताओं से है, कांग्रेस का मानना है कि प्रदेश भर मे ऐसे कई नेता है जिन्होने कांग्रेस को समर्थन प्रत्यक्ष तथा अप्रत्यक्ष रूप से दिया है, ऐसे मे इन पार्षदौ का कांग्रेस में आना लोकसभा चुनाव से पहले कांग्रेस के लिये संजीवनी साबित हो सकती है


























































