
झारखंड विधानसभा चुनाव के घोषणा घोषणा घोषणा के साथ ही सभी दलों ने अपने तैयारी को अंतिम रूप देने की शुरुआत कर ली है। ऐसे में कांग्रेस किसी से पीछे क्यों रहे कांग्रेस ने पहले उम्मीदवारों की दो सूची जारी की उसके बाद अब कांग्रेस ने स्टार प्रचारकों की सूची भी जारी कर दी है। कांग्रेस ने अब तक जहां 25 उम्मीदवारों की सूची जारी की है तो वहीं कांग्रेस ने स्टार प्रचारकों की सूची में 40 लोगों को जगह दिया है।
झारखंड विधानसभा चुनाव के लिए कांग्रेस ने अपने 40 स्टार प्रचारकों की लिस्ट जारी कर दी है। इस लिस्ट में पार्टी अध्यक्ष सोनिया गांधी, पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह , राहुल गांधी का नाम टॉप 3 में शामिल है। इन तीन नामों के अलावा लिस्ट में अधीर रंजन चौधरी, गुलाम नवी आजाद, भूपेश बघेल, अशोक गहलोत, ज्योतिरादित्य सिंधिया, निखिल कुमार, मदन मोहन झा, जितिन प्रसाद, तारिक अनवर और मुकुल वासनिक के नाम शामिल हैं. लिस्ट में प्रदेश कांग्रेस के भी कई बड़े नेताओं को जगह दी गई है।
गौरतबल है कि झारखंड विधानसभा का कार्यकाल 5 जनवरी को खत्म हो जाएगा उससे पहले प्रदेश के 81 विधानसभा सीटों पर 5 चरणों में चुनाव होगा और 23 दिसंबर को चुनाव के नतीजे आएंगे।
प्रदेश में अभी बीजेपी की सरकार है जिसके मुख्यमंत्री रघुबर दास है। 2014 में जब 81 विधानसभा सीट के लिए चुनाव हुए था तो उस में बीजेपी ने 37 , जेएमएम ने 17 , जेवीएम ने 8 , कांग्रेस ने 7 , आजसू ने 5 और अन्य ने 6 सीट जीता था। बाद में जेवीएम के 8 में से 6 विधायक बीजेपी में शामिल हो गए थे जिसके कारण बीजेपी अपने बल पर बहुमत प्राप्त कर ली थी।

























