
झारखंड विधानसभा चुनाव का ऐलान हो चुका है जिसके बाद सभी राजनीतिक दल अपनी तैयारी को अंतिम रूप देते हुए उम्मीदवारों की घोषणा कर रही है। भारतीय जनता पार्टी और आजसू के साथ साथ कांग्रेस ने भी अपनी उम्मीदवारों की दूसरी सूची जारी कर दी है। कांग्रेस की पहली सूची में जहां 6 उम्मीदवारों का नाम था तो वहीं दूसरी सूची में 19 उम्मीदवारों का नाम है। यह सूची कांग्रेस ने सोमवार को देर रात में जारी किया।
कांग्रेस की केंद्रीय चुनाव समिति के प्रमुख मुकुल वासनिक ने एक विज्ञप्ति में यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि सूची को पार्टी की केंद्रीय चुनाव समिति ने मंजूरी दे दी है।
झारखंड की 81 सदस्यों वाली विधानसभा के लिए पांच चरणों में चुनाव होने हैं। राज्य विधानसभा के लिए 30 नवंबर से 20 दिसंबर के बीच चुनाव होना है और मतों की गिनती 23 दिसबर को होगी।
पार्टी ने आज दूसरे चरण के लिए तीन, तीसरे चरण के लिए सात, चौथे चरण के लिए पांच तथा पांचवे चरण के लिए चार सीटो पर उम्मीदवार घोषित किए हैं।
कांग्रेस ने झारखण्ड विधानसभा चुनाव के लिए 6 उम्मीदवारों की सूची जारी की थी। इस तरह से दो दिन में पार्टी कुल 25 उम्मीदवार घोषित कर चुकी है।
झारखंड में वर्तमान में एनडीए गठबंधन की सरकार है जिसमें भारतीय जनता पार्टी और आजसू साझेदार हैं इसके खिलाफ विपक्षी महागठबंधन बनने की संभावना बताई जा रही है लेकिन उससे पहले ही कांग्रेस ने अपने 25 उम्मीदवारों की घोषणा कर दी है।