कांग्रेस स्थापना दिवस पर राहुल-सोनिया-प्रियंका अलग-अलग प्रदेशो से केंद्र सरकार के खिलाफ खोलेंगे मोर्चा

28 दिसंबर को कांग्रेस की स्थापना दिवस है इस अवसर पर देश के अलग-अलग हिस्सों में कांग्रेस कई कार्यक्रमों का आयोजन करेगी यह कांग्रेस का 134 वां स्थापना दिवस है ऐसे में कांग्रेस के दिग्गज नेता अलग-अलग शहरों में मौजूद रहेंगे पार्टी के अंतरिम अध्यक्ष सोनिया गांधी और कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी भी इस दिन मोर्चा सम्भाले नजर आएंगे।

प्राप्त सूचना का अनुसार सोनिया गांधी दिल्ली, राहुल गांधी असम और पार्टी महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा उत्तर प्रदेश के कार्यक्रमों में शिरकत करेंगी। पार्टी सूत्रों के मुताबिक सोनिया गांधी कांग्रेस मुख्यालय में 28 दिसंबर को आयोजित कार्यक्रम में शामिल होंगी तथा राहुल गांधी गुवाहाटी में एक सभा को संबोधित करेंगे।

दूसरी तरफ, उत्तर प्रदेश की प्रभारी महासचिव प्रियंका लखनऊ में कांग्रेस स्थापना दिवस में समारोह में शामिल होंगी। इसके अलावा वह प्रदेश कांग्रेस के नेताओं के साथ भी बैठक करेंगी।

असम में आयोजित इस इस सभा में गांधी नागरिकता संशोधन कानून को लेकर नरेंद्र मोदी सरकार पर तीखा हमला कर सकते हैं। राज्य में इस कानून का बड़े पैमाने पर विरोध हो रहा है। सूत्रों का कहना है कि कांग्रेस के स्थापना दिवस पर सभी प्रदेश कांग्रेस कमेटी भी अपने स्तर पर विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन करेंगी।

कांग्रेस के तैयारी से साफ लग रहा है कि पार्टी अपने स्थापना दिवस को सरकार खिलाफ एक और प्रदर्शन के रूप में मनाने जा रही है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here