कांग्रेस की महिला सांसद राम्या हरिदास पर BJP सांसदों ने किया हमला , राम्या ने लोकसभा अध्यक्ष से कि शिकायत

आज लोकसभा में दिल्ली में हुई हिंसा को लेकर काफी हंगामा हुआ विपक्ष गृहमंत्री अमित शाह के इस्तीफा को लेकर अड़ी रही है। विपक्षी नेताओं ने अमित शाह के खिलाफ खूब नारेबाजी की और बैनर लहराए मगर इस दौरान कांग्रेस की युवा सांसद के साथ बीजेपी सांसदों ने दुर्व्यवहार किया ऐसा शिकायत लेकर कांग्रेस सांसद लोकसभा स्पीकर के पास पहुंची।

कांग्रेस सांसद राम्या हरिदास ने लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला को पत्र लिखकर भाजपा सांसद पर गंभीर आरोप लगाया है। राम्या ने स्पीकर को लिखे पत्र में कहा कि लोकसभा में भाजपा सांसद जसकौर मीणा ने उन शारीरिक हमला किया।

बता दें कि लोकसभा में कांग्रेस और भाजपा के सांसदों में धक्कामुक्की देखने को मिली। ये भिड़ंत तब हुई जब कांग्रेस सांसद गृह मंत्री इस्तीफा दो के बैनर के साथ ट्रेजरी बेंच तक जाने की कोशिश कर रहे थे। भाजपा सांसद रमेश बिधूड़ी और कुछ और भाजपा सांसदों ने उन्हें रोकने की कोशिश की।

लोकसभा में दिल्ली हिंसा पर हंगामा होने से पहले ही अध्यक्ष ने कार्यवाही पहले दोपहर 2 बजे तक के लिए स्थगित कर दिया गया था।

राम्या हरिदास ने पत्र लेकर लोकसभा अध्यक्ष से मुलाकात की। सूत्रों के अनुसार इस दौरान राम्या रोने भी लगी। राम्या ने अपने पत्र में सवाल किया कि क्या वो दलित और महिला हैं इसलिए बीजेपी सांसद ने उनके साथ ऐसा किया ? राम्या ने लोकसभा अध्यक्ष से कड़ी कारवाई करने की भी मांग की।

राम्या हरिदास केरल के अलथूर लोकसभा क्षेत्र से चुनाव जीतकर सदन पहुंची हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here