छत्तीसगढ़ : 27 में से 20 सीटों पर कांग्रेस की जीत , बीजेपी को मिली 7 सीट

विधानसभा चुनाव के बाद लगातार कांग्रेस छत्तीसगढ़ में अपना किला मजबूत करने में लगी हुई है। लोकसभा चुनाव छोड़ दिया जाए तो कांग्रेस ने छत्तीसगढ़ के सभी चुनाव में भाजपा को शिकस्त दिया है। निकाय और नगर निकाय के चुनाव के बाद प्रदेश के 27 जिला पंचायतों के अध्यक्ष और उपाध्यक्ष के चुनाव में भी कांग्रेस समर्थित उम्मीदवारों ने कब्जा जमाया है।

प्रदेश के 27 जिला पंचायतों में अध्यक्ष-उपाध्यक्ष के लिए 14 फरवरी को निर्वाचन हुआ। भारी गहमागहमी के बीच भाजपा और कांग्रेस दोनों ही दलों के नेता पार्टी समर्थित उम्मीदवार को अध्यक्ष की कुर्सी पर बैठाने जोड़-तोड़ में लगे रहे।

राज्य के 27 जिला पंचायतों के अध्यक्षों के लिए शुक्रवार को हुए चुनाव में 20 जिलों में कांग्रेस समर्थित उम्मीदवार चुने गए, जबकि सात जिलों में भाजपा के उम्मीदवारों को अध्यक्ष पद की कुर्सी मिली है।

कबीरधाम, नारायणपुर, बीजापुर और सुकमा में जिला पंचायतों में अध्यक्ष निर्विरोध चुने गए, जबकि दंतेवाड़ा में मतगणना के परिणाम बराबर आने के बाद टॉस के जरिए चुनाव में कांग्रेस समर्थित उम्मीदवार को जीत हासिल हुई।

चुने गए जिला पंचायत अध्यक्षों की सूची:-

1.रायपुर- डोमेश्वरी वर्मा (कांग्रेस)

2.धमतरी- कांति सोनवानी (कांग्रेस)

3.महासमुंद- उषा पटेल (कांग्रेस)

4.बलौदाबाजार- राकेश वर्मा (कांग्रेस)

5.दुर्ग- शालिनी यादव (कांग्रेस)

6.राजनांदगांव- गीता घासी साहू (भाजपा)

7.बेमेतरा- सुनीता हीरालाल साहू (भाजपा)

8.कबीरधाम- सुशीला रामकुमार भट्ट (भाजपा) निर्विरोध।

9.मुंगेली- लेखनी सोनू चंद्राकर (कांग्रेस)

10.बिलासपुर- अरूण सिंह चौहान (कांग्रेस)

11.कोरबा- शिवकला कंवर (कांग्रेस)

12.जांजगीर चांपा- यनिता यशवंत चंद्रा (कांग्रेस)

13.रायगढ़- निराकार पटेल (कांग्रेस)

14.जशपुर- रायमुनि भगत (भाजपा)

15. सरगुजा/अंबिकापुर- मधु सिंह (कांग्रेस)

16. सूरजपुर- राजकुमारी मरावी (कांग्रेस)

17. कोरिया- रेणुका सिंह (भाजपा)

18.बलरामपुर-निशा नेताम (भाजपा) निर्विरोध

19.बालोद- सोना देवी (कांग्रेस)

20.कांकेर- हेमंत ध्रुव (कांग्रेस)

21.जगदलपुर (बस्तर)- वेदवती कश्यप (भाजपा)

22.नारायणपुर- श्यामबती नेताम (कांग्रेस) निर्विरोध।

23.गरियाबंद- स्मृति नीरज ठाकुर (कांग्रेस)

24.बीजापुर- शंकर कुड़ियाम (कांग्रेस) निर्विरोध।

25.कोंडागांव- देवचंद मातलम (कांग्रेस)

26.दंतेवाड़ा- तुलिका कर्मा (कांग्रेस)।

27.सुकमा- हरीश कवासी (कांग्रेस), निर्विरोध।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here