भारतीय राजनीति में पढ़े लिखे नेताओं ने कांग्रेस को ही बनाई है अपनी पहली पसन्द , राजीव से लेकर राहुल की शिक्षा पर एक नजर

भारतीय राजनीति में शिक्षित नेताओ की काफी कमी है ,खासतौर पर क्षेत्रीय दल किसी नेता को आगे बढाने वक्त उसके शिक्षा पर कोई ध्यान नही देते हैं मगर कांग्रेस में ये बात नही है कांग्रेस ने हमेश से पढ़े लिखे लोगो को राजनीति में आगे लाने का काम किया है इसलिए कांग्रेस को हमेशा से ही पढ़े लिखे हुए लोगों का पार्टी माना जाता रहा है। पण्डित नेहरू , सुभाषचंद्र बोस , इंदिरा गांधी से लेकर राजीव गांधी और आज की पीढ़ी तक के सारे नेता हाइली एजुकेटेड हैं।

अक्सर जब भी कोई सरकार आती है तो लोग ये जानने के लिए उत्साहित रहते हैं कि उनके प्रतिनिधि कहां तक पढ़े हुए हैं। इसलिए नेताओं की एजुकेशन जनता के लिए काफी मायने रखती है।

आज हम आपको बताने जा रहे हैं कुछ ऐसे कांग्रेस नेताओं के बारे में जिनकी एजुकेशन क्वालिफिकेशन के बारे में जानकर आप हैरान रह जाएंगे।

डॉ. मनमोहन सिंह

भारत के 13वें प्रधान मंत्री डॉ मनमोहन सिंह, भारत के राजनेताओं में से सबसे पढ़े लिखे नेता हैं। इन्होंने ऑक्सफोर्ड यूनिवर्सिटी से इकोनॉमिक्स में डॉक्टरेट किया और भारत की इकोनॉमिक्स को एक नए सिरे पर ले जाने का श्रेय भी इन्हें ही दिया जाता हैं।

कपिल सिब्बल

कपिल सिब्बल कांग्रेस सरकार में विज्ञान और प्रौद्योगिकी मंत्री, मानव संसाधन विकास, आईटी, कानून और न्याय मंत्री रह चुके हैं। उन्होंने अपने दूरसंचार मंत्री के रूप में कार्यकाल के दौरान काफी अच्छा काम किया था। सिब्बल पेशे से एक मंजे हुए वकील है और हावर्ड लॉ स्कूल, कैम्ब्रिज यूनिवर्सिटी, यू.एस.ए. से लॉ की डिग्री में मास्टर्स किया हुआ है।

शीला दीक्षित

दिल्ली की पूर्व मुख्यमंत्री शीला दीक्षित, ने आर्ट में मास्टर डिग्री ले रखी है। दिल्ली विधानसभा चुनाव हारने के बाद यूपीए-2 में उन्हें केरल के राज्यपाल के रूप में भेजा गया था। हाल ही में उनका निधन हो गया है।

राजीव गांधी

भारत के छठे प्रधान मंत्री राजीव गांधी, इंपीरियल कॉलेज से पढ़े हुए हैं। इसके बाद वो कैम्ब्रिज विश्वविद्यालय भी गए थे। एक बम धमाके में उनकी मौत हो गई थी।

राहुल गांधी

कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने कैम्ब्रिज विश्वविद्यालय से डवलपमेंट स्ट्डीज में ग्रेजुएशन किया हुआ है। वो वर्तमान में केरल के वायनाड के सांसद हैं।

इसके अलावा शशि थरूर , ज्योतिरादित्य सिंधिया , सचिन पायलट , गौरव वल्लभ जैसे कई ऐसे नेता हैं जिन्होंने राजनीति में आने से पहले काफी शिक्षा ग्रहण किया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here