MP के मुख्यमंत्री कमलनाथ ने कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी से मुलाकात कर सरकार के कामो का दिया ब्यौरा

मध्य प्रदेश कांग्रेस सरकार का 1 साल पूरा होने जा रहा है ऐसे में 1 साल में प्रदेश कांग्रेस सरकार ने अपने घोषणा पत्र में किए गए कौन से वादों को पूरा किया और भविष्य में बाकी वादों को पूरा करने के लिए सरकार की क्या योजना है इसको लेकर कांग्रेस की अंतरिम अध्यक्ष और प्रदेश के मुख्यमंत्री कमलनाथ के बीच करीब 1 घंटे की मुलाकात हुई।

मुख्यमंत्री कमलनाथ और सोनिया गांधी के बीच विभिन्न मुद्दों पर चर्चा हुई। कमलनाथ ने राज्य सरकार द्वारा एक साल में किए गए कामों का ब्योरा दिया।

प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष के मीडिया समन्वयक नरेंद्र सलूजा ने एक बयान जारी कर बताया कि मुख्यमंत्री कमलनाथ और पार्टी की अंतरिम राष्ट्रीय अध्यक्ष सोनिया गांधी के बीच करीब एक घंटे तक विभिन्न विषयों पर चर्चा हुई।

सलूजा के मुताबिक, राज्य की कांग्रेस सरकार का एक साल पूरा होने जा रहा है। इस दौरान हुए कामकाज, वचनपत्र के पूरे हुए वादों, संगठन व अन्य विषयों पर कमलनाथ ने सोनिया से चर्चा कर अपनी सरकार के कामकाज की पूरी रिपोर्ट उन्हें सौंपी।

कमलनाथ ने सोनिया से मुलाकात के बाद मीडिया से कहा, ‘सोनिया गांधी ने राज्य सरकार के एक वर्ष के कामकाज को लेकर व वचनपत्र के निरंतर पूरे किए जा रहे वचनों को लेकर पूरी जानकारी ली।

मैंने उन्हें इस संबंध में पूरी प्रगति रिपोर्ट सौंपी है। साथ ही, आगे प्रदेश के विकास को लेकर क्या-क्या योजनाएं हैं, इस संबंध में भी जानकारी दी। संगठन पर भी हमारी चर्चा हुई, मगर प्रदेश अध्यक्ष को लेकर उनसे कोई चर्चा नहीं हुई है।’

पहले चर्चा था कि इस बैठक में प्रदेश के अगले कांग्रेस अध्यक्ष को लेकर चर्चा की जाएगी क्योंकि कई महीनों से नए अध्ययक्ष को लेकर अटकले लगाई जा रही है मगर कमलनाथ द्वारा मीडिया में दिए बयानों से स्पष्ट है कि अभी मध्यप्रदेश में नया प्रदेश अध्यक्ष बनने में समय लगेगा।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here