
कर्नाटक के बदलते सियासी घटनाक्रम के बीच जेडीएस और कांग्रेस नेताओं का फोन पर बातचीत और मीटिंग का सिलसिला लगातार जारी है।
कांग्रेस और जेडीएस को जहां फ्लोर टेस्ट में समर्थन हासिल करना है वहीं अब इस बात की हलचल बढ़ गई है कि क्या कर्नाटक का अगला मुख्यमंत्री कांग्रेस के संकटमोचक डीके शिवकुमार होने जा रहे हैं ?
इस बात को बल तब मिला जब खुद DK शिवकुमार ने पत्रकारों से बातचीत करने के दौरान कहा कि जेडीएस कांग्रेस के लिए मुख्यमंत्री पद छोड़ने को तैयार है और मुख्यमंत्री कांग्रेस में जी परमेश्वर , पूर्व Cm सिद्दरमैया या वह खुद हो सकते हैं।
कर्नाटक में कुमारास्वामी वर्तमान मुख्यमंत्री हैं उनके खिलाफ कांग्रेस और जेडीएस के विधायकों ने बगावत कर ली है जिसके बाद उन्हें विश्वास मत हासिल करना है लेकिन इससे पहले ही कांग्रेस और जेडीएस में नया समीकरण बैठ गया है और अब जेडीएस कांग्रेस के नेता को मुख्यमंत्री बनाने को तैयार है।
इसके लिए पूर्व प्रधानमंत्री एचडी देवगौड़ा ने कांग्रेस के राष्ट्रीय नेताओं से बात भी कर ली है।
कर्नाटक के संकट में हर दिन कुछ ना कुछ नया घटनाक्रम होते जा रहा है अगर अब डीके शिवकुमार सीएम बनते हैं तो निश्चित ही यह बीजेपी के लिए बड़ी हार होगी क्योंकि भले ही यह चुनावी संग्राम ना हो लेकिन जिस तरह से येदुरप्पा और पूरे भाजपा ने कांग्रेस और जेडीएस कि सरकार को गिराने के लिए मेहनत किया उसके बावजूद भी अगर मुख्यमंत्री बदलकर कांग्रेस और जेडीएस अपनी सरकार बचाने में कामयाब रहती है यह उनके लिए बड़ी जीत है।
इससे पहले बागी विधायकों ने कहा भी था कि अगर कुमारास्वामी की जगह कोई और मुख्यमंत्री बदलता है और कर्नाटक का कोई नया मुख्यमंत्री बनता है तो वह उनके समर्थन के लिए विचार कर सकते हैं वहीं कुछ विधायकों ने तो खुलकर सिद्दरमैया का नाम तक लिया था जिसके बाद इस संकट के लिए सिद्दरमैया को दोषी तक बताया जा रहा था।
अब देखना होगा कि कांग्रेस डीके शिवकुमार , जी परमेश्वर और सिद्दरमैया का नाम आगे करके क्या फ्लोर टेस्ट में पास कर पाती है। और क्या डी के शिवकुमार का नाम जिस तरह अगले मुख्यमंत्री के दावेदार के रूप में आया है वह मुख्यमंत्री बन पाते हैं या नहीं।
DK शिवकुमार का कांग्रेस में सभी नेताओं से बेहतर रिश्ता माना जाता है। कार्यकर्ताओं में उनको लेकर काफी उत्साह भी नहीं रहता है और गांधी वो परिवार के काफी नजदीकी भी हैं और कांग्रेस के हाईकमान में अहमद पटेल, केसी वेणुगोपाल , आ , से लेकर बाकी सभी नेता उनके करीबी माने जाते हैं

























