DK शिवकुमार ने दिया बड़ा बयान, अब कर्नाटक में बच जाएगी कांग्रेस सरकार

कर्नाटक के सियासी संकट का अंत क्या होगा ये एक अबूझ पहली जैसा बन गया है। जल संसाधन मंत्री डीके शिवकुमार ने अब बड़ा बयान देते हुए कहा कि जेडीएस, कांग्रेस के लिए मुख्यमंत्री पद छोड़ने के लिए तैयार है।

DK शिवकुमार के इस बयान से साफ लग रहा है कि JDS और कांग्रेस सरकार बचाने के लिए बागियों की हर मान मानने को तैयार है।

DK शिवकुमार ने पत्रकारों से बात करते हुए कहा कि जेडीएस के राष्ट्रीय अध्यक्ष एचडी देवेगौड़ा ने कांग्रेस आलाकमान से बात की है। देवेगौड़ा कांग्रेस का मुख्यमंत्री बनने का विरोध नहीं कर रहे हैं। उन्होंने कहा है कि जी परमेश्वर, सिद्धारमैया या मैं भी मुख्यमंत्री बन सकता हूँ।

उन्होंने विश्वास जताया कि बसपा विधायक महेश सोमवार को सत्र में भाग लेंगे। महेश ने कहा है कि वह सोमवार को सत्र में शामिल नहीं होंगे क्योंकि पार्टी सुप्रीमो मायावती ने उन्हें तटस्थ रहने का निर्देश दिया है।

DK शिवकुमार नर कहा कि मुझे नहीं पता कि कल क्या होगा लेकिन अभीतक सरकार स्थिर है।

मुख्यमंत्री एचडी कुमारस्वामी की सरकार के फ्लोर टेस्ट से पहले कांग्रेस विधायक दल (सीएलपी) के नेता ने रविवार को ताज होटल में बैठक बुलाई थी। इससे पहले शनिवार को भी कांग्रेस विधायक दल की बैठक आहूत की गई थी।

मुख्यमंत्री को बदलना कांग्रेस की बड़ी रणनीति मानी जा रही है, इसके पीछे भी DK शिवकुमार की रणनीति कहा जा रहा और माना जा रहा है कि नाराज विधायक मुख्यमंत्री बदलने की मांग पर समर्थन कर सकते हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here