कर्नाटक में हुए निकाय चुनाव में कांग्रेस सबसे बड़ी पार्टी बनकर उभरी है। जिसके बाद प्रदेश भर में कांग्रेस के हौसले बुलंद है। कांग्रेस ने प्रदेश की सत्तारूढ़ भाजपा को झटका देते हुए निकाय चुनाव में जीत दर्ज की है। प्रदेश में विधानसभा उपचुनाव का भी घोषणा हो चुका है ऐसे में ये जीत कांग्रेस के लिए काफी अहम हैं।
गुरुवार को हुए घोषित शहरी स्थानीय निकाय चुनावों के परिणाम घोषित के परिणाम में बीजेपी को बड़ा झटका लगा है। लोकल बॉडी इलेक्शन में कांग्रेस ने बड़ी जीत हासिल की है। 418 सीटों पर हुआ चुनाव में कांग्रेस ने 151 सीटों पर जीत हासिल की है। वहीं बीजेपी ने 125 सीटों पर जीत दर्ज की। वहीं तीसरे स्थान पर जेडीएस रही। जेडीएस के खाते में 63 सीटें आईं हैं।
राज्य के नौ जिलों के शहर नगर परिषद और टाउन नगर परिषद सहित कुल 14 शहरी स्थानीय निकाय 12 नवंबर को चुनावों में गए थे।
बीजेपी ने मंगलुरु सीटी कॉरपॉरेशन के कुल 60 वार्डों में से 44 सीटें पर जीत हासिल की, जबकि कांग्रेस केवल 14 वार्डों पर ही जीत सकी। वहीं सोशल डेमोक्रेटिक पार्टी ऑफ इंडिया (एसडीपीआई) ने शेष दो सीटें जीतकर कई लोगों को चौंका दिया। 2013 में कांग्रेस ने 35 वार्डों पर जीत दर्ज की थी। वहीं भाजपा सिर्फ 20 सीटें ही जीत सकी थी। लेकिन अब बीजेपी यहां पर अपनी जोरदार वापसी करने में सफल रही।
इस चुनाव में सबसे ज्यादा फायदा कांग्रेस को होता दिखा। क्योंकि जिस तरह से कांग्रेस विधानसभा और लोकसभा चुनाव में बीजेपी से पिछड़ी थी। उसके बाद लगातार हुए निकाय चुनाव में कांग्रेस को सफलता मिल रहा है जिससे निश्चित ही आने वाले विधानसभा उपचुनाव में कांग्रेस का हौसला बढ़ेगा और कांग्रेस को जीत दर्ज करने में मदद मिलेगी।