
नए मोटर व्हीकल एक्ट के आने के बाद जहां सरकार और उनके सहयोगी इसका बचाव कर रहे हैं तो विपक्षी दल इसकी आलोचना कर रहे हैं। जबकि आमजनों में भी इस एक्ट को लेकर नाराजगी है। अत्याधिक जुर्माना राशि के कारण लोगो के बीच इस एक्ट को लेकर गुस्सा और डर दोनो देखा जा रहा है।
इसी सब के बीच बीजेपी को महाराष्ट्र में इस एक्ट कारण एक झटका लगा है। इस एक्ट में जुर्माने की राशि कई गुना बढ़ाए जाने के मुद्दे पर पिछले सप्ताह केंद्रीय परिवहन मंत्री नितिन गडकरी की आलोचना करने वाले प्रतिष्ठित किसान नेता किशोर तिवारी ने भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) से नाता तोड़ लिया।
विदर्भ जन आंदोलन समिति (वीजेएएस) अध्यक्ष तिवारी ने कहा कि वीजेएएस पिछले 10 साल से भाजपा का सहयोगी दल था, लेकिन अब साथ नहीं है।
तिवारी ने आईएएनएस से कहा, “हमने भाजपा से सभी संबंध तोड़ लिए हैं, मैं महाराष्ट्र तथा भारत के अन्य हिस्सों के किसानों के कल्याण के लिए अपने काम पर लौटूंगा। परेशान किसानों की दुर्दशा के समाधान के लिए अगर जरूरत पड़ी तो हम शिवसेना का सहयोग करेंगे।”
साक्षात्कार में उन्होंने गडकरी को चेतावनी देते हुए कहा था कि ‘एमवीए जुर्माना जन-विरोधी है और इससे देश में आत्महत्या बढ़ सकती
इसी साल में महाराष्ट्र में विधानसभा चुनाव होना है और ऐसे में पहले ही शिवसेना से खींचतान के कारण परेशान भाजपा के लिए ये बड़ा झटका है।

































































