नौसेना प्रमुख के इस बयान से मचा हडकंप , नौसेना प्रमुख ने कहा सरकार ने घटाया नौसेना का बजट

भले ही भारतीय मीडिया मोदी सरकार को देश का नायक व भारत का सर्वस्व दिखाते हो लेकिन देश के बुद्धिजीवी वर्ग तथा सम्मानित लोग जिनका देश के प्रति सच्ची निष्ठा है वो सच्चाई को समय समय पर बयां करते रहते है ताकि सरकार की नींद खुल सके

गौरतलब है कि नौसेना प्रमुख ने एक बयान को देकर राजनीतिक गलियारों में हड़कंप मचा दी है। नौसेना प्रमुख एडमिरल करमबीर सिंह सुमद्र में बढती चुनौतियों का जिक्र करते हुए कहा नौसेना को अपनी क्षमता को निर्माण करने के लिए सुनिश्चित बजट की आश्यकता होती है।

रक्षा बजट (2012-2013) में नौसेना का आवटंन (हिस्सा) 18 फीसदी था जो घटकर 13 फीसदी हो गई है। जिसके कारण भविष्य की योजनाओं और विकास की क्षमता प्रभावित हो रहा है। एडमिरल करमबीर सिंह ने कहा हमें 2024 तक पांच ट्रिलियन डॉलर की अर्थव्यवस्था बनने जा रहे देश को आश्वस्त करने में मुश्किल हो रही है और समुद्री मोर्चे पर प्रोत्साहन की जरूरत है।

पूर्व सेना प्रमुख दिवंगत जनरल B C Joshi की याद में व्याख्यान का आयोजन किया गया था. जिसमें करमबीर सिंह ने कहा नौसेना की चुनौतियों में क्षमता निर्माण के लिए एक दीर्घकालिक बजटीय समर्थन की जरूरत शामिल है. यदि आप एक जहाज का निर्माण करना चाहते हैं, तो इसमें कुछ साल लगेंगे और इसके लिए हमें बजटीय सहायता का आश्वासन दिया जाना चाहिए।

समुंद्र मे दुश्मन को धूल चटाने वाली नौसेना के प्रमुख जब इस प्रकार के बयान देते है तब जरूर सरकार पर सवाल खडे होते है सवाल ये है कि रक्षा बजट में नौसेना का जो आवंटन हिस्सा 18 फीसदी था वो 13 फीसदी कैसे हुआ? इसका जवाब तो सरकार को देना ही होगा अगर वो इसका जवाब नही दे सकते हैं तब वो राष्ट्रवाद के नारे को क्यो जोर शोर से उठाते है?

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here