कैप्टन अमरिंदर सिंह ने कांग्रेस अध्यक्ष पद के लिए प्रियंका गांधी के नाम पर जताई सहमति

कांग्रेस में अध्यक्ष पद को लेकर हर दिन कयास लगाए जा रहे हैं। पीछे कुछ दिनों से कई नेताओं ने इसको लेकर कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी का नाम आगे किया है।

कांग्रेस अध्यक्ष पद के लिए किसी युवा नेता को चुनने की वकालत करने वाले पंजाब के मुख्यमंत्री अमरिंदर सिंह ने कहा कि प्रियंका गांधी वाड्रा इस पद के लिए बिल्कुल उपयुक्त होंगी. पार्टी महासचिव पर पूरा भरोसा जताते हुए उन्होंने कहा कि अगर वह कांग्रेस अध्यक्ष चुनी जाती हैं तो हर तरफ से उन्हें समर्थन मिलेगा.

कैप्टन ने कहा, ‘पार्टी की बागडोर अपने हाथों में लेने के लिए प्रियंका बिल्कुल सही पसंद होंगी.

लेकिन यह पूरी तरह से कांग्रेस कार्य समिति (सीडब्ल्यूसी) पर निर्भर करता है. सीडब्ल्यूसी ही इस मामले पर फैसला लेने के लिए अधिकृत है.’

अमरिंदर सिंह ने राहुल गांधी  के अध्यक्ष पद को छोड़ने पर दुख जताया।

इससे पहले पूर्व केंद्रीय मंत्री शशि थरूर ने भी प्रियंका गांधी को इस पद के लिए बेहतर पसंद बताए बताया था। इसको लेकर जब कैप्टन से सवाल किया गया तो उन्होंने ये बाते कही। मुख्यमंत्री ने पहले भी इस पद के लिए किसी युवा नेता को चुने जाने की वकालत की थी.

इससे पहले थरूर ने भी अमरिंदर सिंह के युवा अध्यक्ष वाली बातों का समर्थन करते हुए प्रियंका गांधी को उपयुक्त उम्मीदवार बताया था पर साथ ही ये भी कहा था इसका फैसला उनका परिवार ही करेगा।

अब देखना है कि कई वरिष्ठ नेताओं का प्रियंका गांधी को अध्यक्ष बनाए जाने की मांग पर cwc में क्या फैसला होता है क्योंकि राहुल गांधी ने साफ कह दिया था कि गांधी परिवार से अध्यक्ष नही होगा।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here