राफेल डील विवाद पर HAL कर्मचारियों से मिल राहुल गाँधी ने जानी उनकी मन की बात

 

राफेल डील में एचएएल को बाहर रास्ता दिखाते हुए प्राइवेट एजेंसी रिलायंस को लड़ाकू विमान बनाने का ठेका दे दिया गया। आज इसी मुद्दे को लेकर कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी एचएएल के कर्मचारियों से मिलने पहुंचे हुए हैं।
इस मौके पर एचएएल पूर्व कर्मचारी ने राहुल गांधी से कहा कि ‘हमें अपमानित करके छोड़ दिया गया है। 70 साल के अनुभव वाली एचएएल को राफले समझौते से बाहर फेंक दिया गया है।
राहुल गाँधी ने कहाँ मुझे समझ नहीं आता। एक बड़ी और अनुभवी कंपनी जिसे सुधारना चाहिए था, आप उसे मार रहे हो।’
सार्वजनिक क्षेत्र आधुनिक भारत के मंदिर हैं। हम उन्हें नष्ट करने की अनुमति नहीं दे सकते। अगर कोई सोचता है कि वो आपको दांव पर लगाकर अपने भविष्य को बना सकता है, तो इसकी अनुमति नहीं दी जा सकती है। हम आपके भविष्य के लिए लड़ने जा रहे हैं:
एचएएल कर्नाटक का गौरव है। हमारी पहचान भारत सरकार द्वारा छीन ली गई है। हम इसकी अनुमति नहीं देंगे। आज राफेल का मुद्दा सिर्फ भ्रष्टाचार का मुद्दा नहीं है, बल्कि सार्वजनिक क्षेत्र का भी मुद्दा है, जो भारत की रीढ़ है:

मैं यहां आपसे यह सुनने के लिए आया हूं कि इस रणनीतिक संपत्ति को और अधिक प्रभावी कैसे बनाया जा सकता है और आप जिन कठिनाइयों का सामना कर रहे हैं, उनका समाधान कैसे हो सकता है:
राहुल ने एचएएल को देश के विकास में महत्वपूर्ण बताते हुए कहा कि जब ओबामा कहते हैं कि अमेरिका को चुनौती देने वाले दो देश हैं- भारत और चीन, तो आप (एचएएल) इसका एक महत्वपूर्ण हिस्सा हो।

कांग्रेस अध्यक्ष ने कहा, “एचएएल, मेरे लिए, सिर्फ एक कंपनी नहीं है। जब हमें अपनी आजादी मिली, तो भारत ने एयरोस्पेस के क्षेत्र में प्रवेश करने के लिए रणनीतिक संपत्तियां बनाईं। आपने जो काम किया है, वह जबरदस्त है।

राहुल ने कहा, ‘आप सबकी मुश्किलें मैं समझता हूं। मैं आपकी परेशानी सुनने आया हूं।’ राहुल ने कहा कि एचएएल कोई कोई सामान्य कंपनी नहीं है। इस कंपनी के साथ काम करना गर्व की बात है। उन्होंने कहा कि जब देश आजाद हुआ तो कुछ चुनिंदा क्षेत्रों में प्रवेश के लिए कुछ रणनीतिक संपत्तियों का निर्माण किया, एयरोस्पेस के क्षेत्र में एचएएल ऐसी ही एक संपत्ति है।

एचएएल कर्मचारियों की तारीफ करते हुए राहुल ने कहा, ‘आपने देश के लिए जो काम किया है, वह बेमिसाल है और इसके लिए देश आपका आभारी है।’ बता दें कि कांग्रेस ने केंद्र की मोदी सरकार पर राफेल विवाद को लेकर आरोप लगाया है कि देश की सबसे प्रतिष्ठित कंपनी एचएएल से डील छीनकर अंबानी को सौंपा गया है। कांग्रेस का यह भी आरोप है कि एचएएल से डील रद्द होने के बाद 10 हजार लोगों को निकाला जा रहा है।

2 COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here