
कर्नाटक के राजनीतिक संकट पर भाजपा के खिलाफ आज सदन में जमकर नारेबाजी हुए। इस नारेबाजी में कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने भी भाजपा पे निशाना साधते हुए खूब नारेबाजी की। कर्नाटक में राजनीतिक उथल-पुथल के बीच कांग्रेस और जेडीएस सरकार पर संकट के बादल छाए हुए हैं।
सदन में कांग्रेस के नेता अधीर रंजन चौधरी ने कर्नाटक के मुद्दे को उठाते हुए भाजपा पर करारा प्रहार किया।उन्होने भाजपा पर राज्य में विधायकों को ‘अवैध’ रूप से खरीदने का आरोप लगाया। इसके बाद राहुल गांधी सहित कांग्रेस के सांसदों ने जमकर नारेबाजी की। हालाँकि, अध्यक्ष ओम बिरला ने कांग्रेस को इस मुद्दे को उठाने से मना कर दिया। राजनाथ सिंह के जवाब के साथ सोमवार को सदन में इस मुद्दे पर चर्चा की गई थी।
इसके बाद अधीर रंजन चौधरी ने कागज़ के एक टुकड़े पर कुछ नारे लिखे और उसे अपने पीछे बैठे अपने साथी सांसदों को दिया, उसके बाद संसद में नारेबाजी शुरू हो गई।
नारेबाजी के दौरान कांग्रेस सदस्यों ने ‘तानाशाही बंद करो’ और ‘शिकार की राजनीति बंद करो बंद करो’ जैसे नारे लगाए। इस नारेबाजी में राहुल गांधी ने भी उनका साथ दिया और नारों के अंतिम शब्दों को दोहराया। कांग्रेस सदस्यों ने भी नारे लगाए। नारे लगाए गए की अवैध शिकार की राजनीति बंद होनी चाहिए।
अधीर रंजन चौधरी ने कहा आज यह कर्नाटक में है और कल यह मध्य प्रदेश में होगा। बाद में, कांग्रेस ने लोकसभा में वाकआउट किया। अध्यक्ष सोनिया गांधी और राहुल गांधी भी बाहर चले गए। कांग्रेस को इसमे डीएमके के सदस्यों का भी साथ मिला।
इससे पहले कर्नाटक में कांग्रेस और जेडीएस के विधायकों के इस्तीफा देने से कर्नाटक में कांग्रेस और जेडीएस गठबंधन खतरे में है।