राहुल गांधी ने कहा झारखंड में दस हजार लोगों पर राजद्रोह,कोई सरकार ऐसा कैसे कर सकती है

झारखंड में दस हजार लोगों के खिलाफ राजद्रोह का केस लगा दिया गया,इस पर कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने झारखंड सरकार पर निशाना साधते हुए कहा है कि कोई सरकार कैसे 10 हजार लोगों पर राजद्रोह का ऐसा कठोर केस लाद सकती है।

राहुल गांधी ने कहा, ‘वे लोग सरकार की नीतियों का विरोध कर रहे थे,एक देश के तौर पर ये हमारे लिए ये चिंता बढ़ाने वाला है,इस पर सभी लोगों को अपनी आवाज बुलंद करनी चाहिए!

मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, झारखंड के खूंटी जिले में जून 2017 से जुलाई 2018 के बीच 10 हजार से ज्यादा लोगों पर राजद्रोह का केस दर्ज किया गया ये मामला खूंटी जिले के पत्थलगढ़ी मूवमेंट से जुड़ा है,ये मूवमेंट 2017 में यहां पर शुरू हुआ था अब यहां के गांवों में रहने वाले लोग विधानसभा चुनावों के बहिष्कार की बात कर रहे हैं! आंदोलन की शुरुआत 2017 में हुई,पत्थलगढ़ी, आदिवासियों की पुरानी परंपरा है पहले आदिवासी इसका उपयोग अवांछित लोगों को गांव के अंदर घुसने से रोकने के लिए किया करते थे लेकिन बीते कुछ सालों से इसमें काफी तेजी आई है. इसके तहत से गांव का सीमांकन किया जाता है और पत्थर पर लिखकर बाहरी लोगों के प्रवेश को वर्जित बताया जाता है,इस क्षेत्र में आदिवासियों को भारतीय संविधान की पांचवीं अनुसूची के तहत विशेष स्वायत्तता दी गई है, यहां पर चले एक मूवमेंट के बाद पुलिस ने 10 हजार से ज्यादा लोगों के खिलाफ केस दर्ज किए!

झारखंड में विधानसभा चुनाव 5 चरणों में होने वाले हैं, पहला चरण 30 नवंबर को है यहां पर बीजेपी का मुकाबला कांग्रेस, आरजेडी और जेएमएम के महागठबंधन से है,बीजेपी का आजसू से गठबंधन टूट गया है वहीं कभी बीजेपी में रहे पूर्व मुख्यमंत्री बाबूलाल मरांडी इस बार अलग चुनाव लड़ रहे हैं! जेडीयू और एलजेपी भी झारखंड में अलग से मैदान में हैं, इन चुनावों में बीजेपी के सामने अपनी सरकार बचाने की चुनौती है!

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here