
महाराष्ट्र में सरकार बनाने के लिए शिवसेना, एनसीपी और कांग्रेस के बीच फॉर्मूला लगभग तय हो गया है,एनसीपी के सूत्रों के मुताबिक, महाराष्ट्र में शिवसेना और एनसीपी को ढाई-ढाई साल के लिए मुख्यमंत्री पद मिलेगा, जिसमें पहली बारी शिवसेना की होगी. वहीं कांग्रेस के पास 5 साल के लिए उपमुख्यमंत्री पद रहेगा!
सूत्रों के मुताबिक, गुरुवार को दिल्ली में हुई कांग्रेस और एनसीपी के बैठक के बाद सरकार बनाने के लिए सोनिया गांधी ने हरी झंडी दिखा दी है. महाराष्ट्र कांग्रेस के सीनियर नेता पृथ्वीराज च्वहाण ने कहा है कि शुक्रवार को भी तीनों पार्टियों की बैठक होगी!
24 अक्टूबर को राज्य विधानसभा चुनाव के नतीजे आने के बाद ये पहला मौका है जब कांग्रेस और एनसीपी ने खुलकर ये ऐलान किया है कि वो महाराष्ट्र में शिवसेना के साथ सरकार बनाने जा रहे हैं।
शरद पवार के दिल्ली वाले घर पर हुई कांग्रेस और एनसीपी के सीनियर नेताओं की बैठक के बाद महाराष्ट्र के पूर्व मुख्यमंत्री पृथ्वीराज चव्हाण ने कहा कि चर्चा सकारात्मक रही और जल्द ही नई सरकार का गठन हो जाएगा शुक्रवार को तीनों पार्टियां महाराष्ट्र में बैठक करने वाली हैं.
शरद पवार के घर पर हुई बैठक में महाराष्ट्र में सरकार गठन से जुड़ी रूपरेखा और साझा न्यूनतम कार्यक्रम से जुड़े विभिन्न पहलुओं पर चर्चा की गई!
सरकार गठन के लिए बैठकों का दौर जारी है। कांग्रेस ने महाराष्ट्र में सरकार बनाने की बात पर कहा कि शुक्रवार को मुंबई में साझा तौर पर ऐलान करेंगे।
कांग्रेस नेता पृथ्वीराज चव्हाण ने कहा कि कांग्रेस और एनसीपी के नेता गुरुवार की सुबह 10:00 बजे अपने-अपने नेताओं के साथ बैठक करेंगे। इस बैठकों में सरकार गठन की शर्तों और अहम पहलुओं पर बहस होगी!
इस बैठक के बाद आज फिर दोपहर में एक और मुलाकात होगी, जिसमें सारी शर्तों को पूरा करके, शुक्रवार को महाराष्ट्र के तमाम नेताओं से मुंबई में मुलाकात करेंगे। उन्होंने जानकारी दी कि हमारी शिवसेना और एनसीपी के साथ बातचीत सही दिशा में जा रही है। उन्होंने कहा कि शुक्रवार को साझा ऐलान किया जाएगा।
आज दिल्ली में महाराष्ट्र में नई सरकार गठन के मुद्दे पर अहम बैठक होगी। इससे पहले बुधवार को दिल्ली में कांग्रेस और एनसीपी के नेताओं के बीच बैठक हुई। कांग्रेस ने साफ किया है कि वो महाराष्ट्र में सरकार बनाने के लिए शिवसेना के साथ गठबंधन के लिए तैयार है। कांग्रेस-एनसीपी ने कहा है कि महाराष्ट्र में राष्ट्रपति शासन खत्म करने के लिए वो गठबंधन की सरकार के लिए तैयार है, लेकिन अभी नई सरकार के गठन को लेकर कुछ और बातें होनी बाकी हैं।


























































