राहुल गांधी ने कहा की मोदी ताजमहल भी बेच सकते हैं

दिल्ली विधानसभा चुनाव में पहली बार प्रचार करने के लिए उतरे कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने भारतीय जनता पार्टी सरकार के साथ-साथ आम आदमी पार्टी पर भी जमकर हमला बोला और सवाल किया कि रोजगार के दोनों सरकारों ने क्या किया है ?

इसके साथ उन्होंने जामिया पर हुए हमला को लेकर भी सवाल पूछते हुए कहा कि हमलावर को किसने पैसा दिया ? राहुल ने साथ ही कहा कि CAA, NRC ने देश के लोगो का बंटवारा कर दिया है।

राहुल ने कहा कि केन्द्र सरकार अडानी और अंबानी के लिए है, यह सरकार सिर्फ 15 लोगों को फायदा पहुंचाने के लिए है। राहुल ने प्रधानमंत्री मोदी पर सरकारी उपक्रमों को बेचने का आरोप लगाते हुए कहा कि वह ताजमहल भी बेच सकते हैं।

हमारे इतिहास में नफरत की जगह नहीं है, हमारा देश प्रेम वाला देश है, वे (भाजपा) धर्म की बात करते हैं लेकिन कोई धर्म हिंसा की बात नहीं करता। मोदी और आरएएस का यह किस तरह का ”हिंदू धर्म” है; हिंदू धर्म सभी को साथ लेकर चलने की बात करता है।

राहुल ने कहा की प्रधानमंत्री मोदी ने कहा था कि वह दो करोड़ नौकरियां देंगे, उन्होंने इसके लिए क्या किया, केजरीवाल ने बेरोजगारी से निपटने के लिए क्या किया। राहुल ने कहा कि वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण यह बताने को तैयार नहीं हैं कि कितने युवाओं को रोजगार मिला।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here