कर्नाटक शहरी निकाय चुनाव में कांग्रेस ने बीजेपी को शिकस्त देते हुए सत्तारूढ़ बीजेपी को करारा झटका दिया है। शहरी स्थानीय निकाय और नगर परिषद/निगम सीटों के लिए हुए चुनाव में कांग्रेस ने 508 सीटों पर जीत दर्ज किया है।
कर्नाट में हुए 1187 वार्डों के चुनाव में कांग्रेस ने जहाँ सर्वाधिक 508 वार्ड जीता है तो वहीं बीजेपी को 437 सीटों पर ही संतोष करना पड़ा। वहीं JDS को 45 एवं निर्दलीय को 197 सीट मिले।
इस चुनाव में कांग्रेस को 42.06% वोट मिले जबकि बीजेपी को 36.9 और JDS को 3.8% वोट मिले।
इस जीत से गदगद कर्नाटक कांग्रेस प्रभारी रणदीप सिंह सुरजेवाला ने ट्वीट कर कर्नाटक सरकार पर हमला बोला।
इन सीटों पर 27 दिसंबर को चुनाव हुए थे






















