राहुल गांधी ने ‘हाउडी मोदी’ कार्यक्रम पर कसा तंज

कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने अमेरिका के ह्यूस्टन में प्रस्तावित प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के ‘हाउडी मोदी’ कार्यक्रम पर कटाक्ष किया।
राहुल गांधी ने पूछा कि मोदी जी देश की अर्थव्यवस्था की स्थिति क्या है ? इसके बारे में भी कुछ बताइये।

राहुल गांधी ने एक खबर का हवाला देते हुए कहा, ‘मोदी जी, ‘हाउडी’ इकॉनामी डूइंग फिलहाल यह अच्छी नहीं दिखाई पड़ती है।
प्रधानमंत्री मोदी ह्यूस्टन में 22 सितंबर को आयोजित होने वाले ‘हाउडी मोदी’ कार्यक्रम में मोदी के साथ अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप भी शामिल होंगे इस कार्यक्रम में करीब 50,000 भारतीय अमेरिकी भाग ले रहे हैं।

राहुल गांधी ने ट्वीट के जरिए कहा : “हाउडी” इकॉनोमी डूइन’ मिस्टर मोदी?

उन्होंने हाउडी हैशटैग के साथ कहा, ” क्या यह बहुत अच्छा नहीं है।”
इससे पहले मोदी के ह्यूस्टन कार्यक्रम पर निशाना साधते हुए प्रियंका ने लिखा, “विदेश में कार्यक्रम करने से निवेश आकर्षित नहीं होगा।”
आर्थिक सुस्ती को लेकर कांग्रेस मोदी सरकार की आलोचना करती रही है।

पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह ने भी सरकार को सच स्वीकार करके जल्द कार्रवाई करने को कहा है।
राहुल गांधी ने जो खबर शेयर की है उसके मुताबिक अंतरराष्ट्रीय निवेशकों का मोदी सरकार में विश्वास लगातार कम हो रहा है, इसी का नतीजा है कि पिछले तीन महीनों में ही बाहर के निवेशकों ने भारतीय शेयर बाजार से 4.5 अरब डॉलर निकाल लिए हैं.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here