
कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने कहा अगर सच मे मोदी जी देश के चौकीदार हैं तो अपनी रॉफेल पर तोडे चुप्पी –
कांग्रेस अध्यक्ष श्री राहुल गांधी मप्र मे लगातार जनसम्पर्क तथा जनता से सीधा रुबरु हो रहे है आज उन्होने रोड शो तथा सभा करके मोदी सरकार पर करारे हमले किये

कांग्रेस अध्यक्ष ने कहा अगर नरेंद्र मोदी को देश की फिक्र है देश के अस्मिता की चिंता है तो वो रॉफेल पर हमारे सवालो के जवाब दे राहुल ने कहा कि ” अगर मोदी जी सच में हिंदुस्तान के चौकीदार हैं, तो वो देश को समझाएं कि 526 करोड़ का राफेल हवाई जहाज 1600 करोड़ में क्यों खरीदा ?” राहुल गांधी सीधा तथा सटीक शब्दो मे कहा मोदी जी के हिंदुस्तान की जनता नही उनके लिये उनके उद्योगपति उनके मित्र जरुरी हैं

राहुल गांधी ने साथ मे यह भी कहा कि एक अनुभवहीन कंपनी से सौदा करने वाले मोदी जी कांग्रेस को ना सिखाये मुद्दो से गुमराह करने के लिये चौकीदार जिनका सहारा लेते है उनकी जनता सच्चाई जान चुकी है इस देश को किसान मजदूरो ने बनाया उसके साथ छेडछाड मंहगा पडेगा




























































