कर्नाटक विधानसभा के पूर्व अध्यक्ष के आर रमेश कुमार ने अपने बलात्कार पर दिये विवादित बयान को लेकर भले ही माफी मांग ली लेकिन कांग्रेस नेता लगातर रमेश के बयान की निंदा कर रहे हैं।
ऐसे में कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी ने कहा “रेप एक जघन्य अपराध है। यह क्षमा के लायक नहीं है। प्रियंका ने ट्विटर पर कहा कि मैं केआर रमेश कुमार द्वार दिए गए बयान की तहे दिल से निंदा करती हूं। यह समझ से बाहर है कि कोई इस तरह के शब्द कैसे बोल सकता है। यह क्षमा के काबिल नहीं है। रेप एक जघन्य अपराध है।”
वहीं राज्यसभा में विपक्ष के नेता मलिलकार्जुन खड़गे ने रमेश के बयान पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा, ऐसी अभद्र टिप्पणी नहीं करनी चाहिए थी। वो वरिष्ठ नेताओं में से हैं, उन्होंने ऐसा क्यों कहा ये समझ नहीं आ रहा है। अब उन्हें इस गलती का एहसास हुआ है उन्होंने माफी मांगी है। लेकिन इस तरह की बातें कतई नहीं करनी चाहिए।
जबकि कांग्रेस नेता और पार्टी राष्ट्रीय प्रवक्ता रणदीप सुरजेवाला ने इस बयान को लेकर ट्वीट कर पार्टी का रुख स्पष्ट किया. उन्होंने कहा, कांग्रेस पार्टी सदन में कर्नाटक विधानसभा अध्यक्ष और वरिष्ठ कांग्रेस विधायक के बीच अत्यधिक आपत्तिजनक और असंवेदनशील मजाक के आदान-प्रदान को अस्वीकार करती है। रणदीप सुरजेवाला ने आगे कहा कि स्पीकर के कस्टोडियन और सीनियर विधायकों से रोल मॉडल होने की उम्मीद की जाती है और उन्हें इस तरह के अस्वीकार्य व्यवहार से बचना चाहिए।
वहीं कर्नाटक कांग्रेस के अध्यक्ष डीके शिवकुमार ने कहा कांग्रेस पार्टी कर्नाटक विधानसभा में हमारे अपने एक विधायक द्वारा बोले गए शब्दों की निंदा करती है। महिलाओं के खिलाफ असंवेदनशील टिप्पणी कांग्रेस पार्टी के चैंपियन लैंगिक समानता के मूल्यों के विपरीत है जबकि हम देखते हैं कि विधायक ने माफी मांगी है, विधानसभा में हुई घटना इस बात का संकेत है कि राजनीति में हम सभी पुरुषों को महिलाओं के प्रति अपने अंतर्निहित प्रतिगामी रवैये को दूर करने के लिए बेहतर करने की जरूरत है।”
इन सबके अलावा कई कांग्रेस नेताओं ने भी अपने पार्टी के इस नेता के बयान पर दुख जताते हुए निंदा की है वहीं वरिष्ठ महिला पत्रकार साक्षी जोशी ने ट्वीट कर बीजेपी पर सवाल खड़ा किया है और कहा डीके शिवकुमार ने ON RECORD माफ़ी माँगी, प्रियंका ने ट्वीट भी कर दिया
अब ज़रा बीजेपी बताएगी आपके Speaker जो बत्तीसी दिखाकर हंस रहे थे उसकी निंदा भी प्रियंका से ही कराने का इरादा है क्या ?क्योंकि यहाँ तो बीजेपी अपनी प्रेस कॉन्फ़्रेंस में ही हंसने वाले स्पीकर को डिफ़ेंड कर रही है।






















