
लंबे समय से तिहाड़ जेल में बंद देश के पूर्व वित्त और गृह मंत्री पी चिदंबरम से मुलाकात करने कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी और पार्टी महासचिव प्रियंका गांधी आज तिहार जेल जाएंगे गौरतलब है कि इससे पहले कांग्रेस की अंतिम अध्यक्ष सोनिया गांधी और प्रधानमंत्री डॉ मनमोहन सिंह से मुलाकात कर चुके हैं
मिली जानकारी के अनुसार, राहुल व प्रियंका सुबह करीब 9 बजे चिदंबरम से मुलाकात करेंगे। चिदंबरम को आईएनएक्स मीडिया मामले में गिरफ्तारी के बाद से तिहाड़ जेल में रखा गया है।
राहुल व प्रियंका की यह मुलाकात, कांग्रेस की अंतरिम अध्यक्ष सोनिया गांधी व पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह की चिदंबरम से जेल में मुलाकात के करीब एक महीने बाद होगी।
प्राप्त जानकारी के अनुसार चिदंबरम का वजन बीते तीन महीने में 10 किलो से ज्यादा कम हो गया है। वह कई बीमारियों से भी पीड़ित हैं।
चिदंबरम द्वारा INX मीडिया को विदेशी निवेश संवर्धन बोर्ड (एफआईपीबी) की मंजूरी दिए जाने की केंद्रीय जांच ब्यूरो (सीबीआई) व प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) जांच कर रहे हैं। चिदंबरम ने वित्त मंत्री रहने के दौरान एफआईपीबी की यह मंजूरी दी।
चिदंबरम को सीबीआई द्वारा 21 अगस्त को गिरफ्तार किया गया और फिर 5 सितंबर को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है। उन्हें बाद में आईएनएक्स मीडिया मामले में धनशोधन के संबंध में ईडी द्वारा गिरफ्तार किया गया।
इस गिरफ्तारी को कांग्रेस शुरू से ही बदले की राजनीति से प्रेरित बता रही है और कांग्रेस शुरू से पी चिदंबरम के साथ मजबूती से खड़ी हुई भी दिख रही है यही कारण है कि पहले सोनिया गांधी और मनमोहन सिंह और अब राहुल और प्रियंका पी चिदंबरम से मुलाकात करने तिहाड़ जेल पहुंच रहे हैं




























































