
कांग्रेस की महासचिव प्रियंका गांधी अपने प्रभार की यूपी में कांग्रेस को मजबूत करने के लिए अपने टीम के साथ नई रणनीति पर काम कर रही हैं।
लोकसभा चुनाव में मिली निराशाजनक प्रदर्शन से कांग्रेस में मायूसी है पर प्रियंका अब इस मायूसी को पीछे छोड़ उत्तर प्रदेश में फिर से पार्टी को स्थापित करने में जुट गई है। जिसके लिए प्रियंका गांधी ने नई रणनीति बनाई है जिसके तहत पार्टी के अहम पदों पर सालों से जमे उम्र दराज नेताओं को किनारा कर युवा नेताओं को इन पदों पर नियुक्त किया जाएगा।
लोकसभा चुनाव से ठीक पहले सक्रीय राजनीति में आकर सीधे महासचिव बनी प्रियंका गांधी से कांग्रेस को काफी उम्मीद थी पर चुनावी नतीजे में यूपी में सिर्फ एक सीट से काफी निराशा हुआ क्योंकि पार्टी अपने गढ़ अमेठी को गंवा दी और साथ ही कई जगहों पर ज़मानत भी नही बचा सकी पर प्रियंका अब पार्टी के संगठन को दुरुस्त करने में लग गई हैं।
पार्टी को फिर से मजबूत करने के लिए जदोजहद कर रही प्रियंका ने 40 साल से कम उम्र के युवाओं को अहम जिम्मेदारी सौंपने की तैयारी कर ली है।
प्रियंका की टीम के इस नई रणनीति मर उन नेताओ को दरकिनार करने की तैयारी है जो सालों से पार्टी के अहम पदों पर जमे हुए हैं। इसी रणनीति के तहत पार्टी ने पार्टी के जिला और शहर इकाइयों को भंग कर दिया क्योंकि टीम के रिपोर्ट के अनुसार कई जिलों में कांग्रेस का संगठन भी ठीक का नहीं था और नेता सालों से वहां पर अहम पदों पर जमे हुए थे।
प्रियंका ने अपने इस रणनीति के तहत नई नई टीम बनाई है जो जिला में सक्रिय नेताओ और कार्यकर्ताओं पर नजर रखेगी जिसके रिपोर्ट पर ही जिला और शहर कमिटी की नियुक्ति होगा।
प्रियंका ने पहले ही साफ कर दिया है कि सालों से कुछ नेताओं के गिरफ्त में फंसी जिला कमेटियों को मुक्त कराना है। इसलिए प्रियंका लगातार उन जिलों के कार्यकर्ताओं से मुलाकात कर रही हैं। मिली जानकारी के अनुसार प्रियंका इन दिनों लगभग 900 से ज्यादा कार्यकर्ताओं से मिल चुकी है। इसके जरिए वह स्वयं रिपोर्ट तैयार कर रही हैं। प्रियंका ने साफ कर दिया है कि 40 साल की उम्र से कम के कम से कम 50 प्रतिशत लोगों को संगठन में जगह दी जाएगी।

































































