भाजपा को MP लग सकता है झटका , कांग्रेस में शामिल हो सकते भाजपा विधायक

मध्यप्रदेश में विधानसभा चुनाव के बाद किसी को भी पूर्ण बहुमत नही मिला पर कांग्रेस सबसे बड़ी पार्टी बनकर उभरी उसके बाद निर्दलीय और छोटी पार्टीयों के समर्थन से सरकार चल रही है और कमलनाथ मुख्यमंत्री हैं पर अब भाजपा के लिए एक झटका हो सकता है क्योंकि भाजपा के एक विधायक का कांग्रेस से नजदीकी बढ़ रहा है।

मध्यप्रदेश सरकार के पशुपालन मंत्री व श्योपुर जिले के प्रभारी मंत्री लाखन सिंह यादव के जिले में हुए शासकीय दौरे में उनकी गाड़ी में विजयपुर से भारतीय जनता पार्टी विधायक सीताराम आदिवासी के लगातार घूमने से राजनीतिक हल्कों में चर्चाओं का बाजार गर्म हो गया है कि क्या मध्यप्रदेश में बीजेपी को झटका लगेगा ?

प्राप्त जानकारी के अनुसार मंत्री यादव श्योपुर में जिला योजना समिति की बैठक सहित जन चौपाल में शामिल होने पहुंचे थे। इस दौरान विजयपुर विधानसभा में हुए एक भूमिपूजन कार्यक्रम में जहां एक ओर जिले के बड़े कांग्रेसी नेता व अन्य कांग्रेसी उपस्थित थे। वहीं स्थानीय भाजपा विधायक आदिवासी भी उसमें शामिल हुए।बाद में वे प्रभारी मंत्री के साथ उनकी गाड़ी में बैठ कर उनके साथ रहे।
भाजपा विधायक सीताराम आदिवासी पहले कांग्रेस के दिग्गज नेता और पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह के काफी नजदीकी माने जाते थे।

भाजपा विधायक का लगातार कांग्रेस के नेता और राज्य सरकार के मंत्री सम्पर्क में रहने से कयास लगाया जा रहा कि भाजपा विधायक कांग्रेस में शामिल हो सकते हैं।

भाजपा विधायक सीताराम आदिवासी ने विजयपुर सामान्य सीट से कांग्रेस के बड़े नेता व प्रदेश के कार्यकारी अध्यक्ष रामनिवास रावत को विधानसभा चुनाव में हराया था।
विधायक सीताराम आदिवासी बाद में बीजेपी में शामिल हुए थे। तो क्या अब वो फिर कांग्रेस में शामिल होंगे ?

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here