चुनाव के दौरान गायक व कलाकारों के बलबूते पर जीत हासिल करने की कोशिश में लगी पार्टियों की लिस्ट में भाजपा व आम आदमी पार्टी के बाद कांग्रेस का नाम भी शामिल हो गया है।
आगामी विधानसभा चुनाव के दौरान कांग्रेस सिद्धू मूसेवाला पर दाव लगाने की तैयारी में है। बतां दे कि भाजपा द्वारा पहले ही गुरदासपुर सीट पर विनोद खन्ना व सन्नी दियोल के दम पर 2 बार जीत हासिल की की जा चुकी है।
इसी तरह कलाकार व गायक की फील्ड से आकर आम आदमी पार्टी के नेता बनने वालों में भगवंत मान, गुरप्रीत घूग्गी, जस्सी जसराज, अनमोल गगन मान के नाम शामिल हैं। हालांकि कांग्रेस के फरीदकोट के सांसद मोहम्मद सादिक भी पुराने गायक हैं और पिछले विधानसभा चुनाव के दौरान साहनेवाल से कांग्रेस द्वारा गायक सतविंदर बिटटी को उम्मीदवार बनाया गया था।
अब आगामी विधानसभा चुनावों के दौरान कांग्रेस द्वारा प्रसिद्ध गायक सिद्धू मुसेवाला पर दाव लगाने की तैयारी शुरू की गई है। चर्चा है कि मुसेवाला को मानसा से उम्मीदवार बनाया जा सकता है यहां साथ लगते एरिया में सिद्धू का अच्छा प्रभाव है और उसके यूथ में क्रेज का पंजाब के बाकी हिस्सों में भी कांग्रेस को फायदा मिल सकता है।



























































