मार्च-अप्रैल में बुलाया जाएगा कांग्रेस का राष्ट्रीय अधिवेशन , राष्ट्रीय अध्यक्ष के नाम का हो सकता है ऐलान

लोकसभा चुनाव में मिली करारी हार के बाद से ही कांग्रेस में बदलाव और सुधार की बात की जा रही है लेकिन व्यापक रूप में अब तक कोई बदलाव नहीं देखा गया है। हरियाणा में बेहतर प्रदर्शन और महाराष्ट्र में सरकार में शामिल होने के बाद झारखंड में मिली जीत के से उत्साहित कांग्रेस ने शायद इस सुधार और बदलाव की बात को ठंडे बस्ते में डाल दी थी। मगर दिल्ली चुनाव में मिली करारी शिकस्त के बाद कांग्रेस में एक बार फिर बदलाव और सुधार की मांग तेज होते हुए दिख रही है। यही कारण है कि कांग्रेस जल्दी ही बदलाव और सुधार के रूपरेखा को तैयार कर 15 मार्च से 15 अप्रैल के बीच में कांग्रेस का राष्ट्रीय अधिवेशन बुला सकती है।

कांग्रेस से मिले संकेत के अनुसार अगले कुछ हफ्तों के भीतर पार्टी का अधिवेशन बुलाया जा सकता है जिसमें देश के वर्तमान राजनीतिक, सामाजिक और आर्थिक स्थिति पर चर्चा हो सकती है। पार्टी के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी के करीबी एक नेता ने बताया, ”15 मार्च से 15 अप्रैल के बीच कांग्रेस का अधिवेशन बुलाया जा सकता है।”

माना जा रहा है कि कांग्रेस के अगले अधिवेशन में देश के वर्तमान राजनीतिक, सामाजिक और आर्थिक स्थिति पर चर्चा होगी। साथ ही इस अधिवेशन में कांग्रेस को किस तरह से पुनः जनता के बीच स्थापित किया जाए और किस तरह से कांग्रेस के पुराने जनाधार को वापस लाया जाए इस पर भी चर्चा किया जाएगा साथ ही इस अधिवेशन में कांग्रेस के अगले राष्ट्रीय अध्यक्ष के नाम की भी घोषणा की जा सकती है।

कांग्रेस इस अधिवेशन के बाद कई आंदोलन और अभियान की शुरुआत कर पार्टी को देश के अंतिम छोर तक ले जाने के लिए योजना बनाते हुए दिखेगी।

इससे पहले कांग्रेस का अधिवेशन मार्च, 2018 में दिल्ली में हुआ था जो राहुल गांधी के अध्यक्ष चुने जाने के कुछ महीने बाद बुलाया गया था।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here