यूपी में प्रियंका की बढ़ती सक्रियता से BJP के साथ-साथ मायावती भी परेशान

उत्तर प्रदेश की राजनीति में कांग्रेस की महासचिव और उत्तर प्रदेश प्रभारी प्रियंका गांधी की बढ़ती सक्रियता भारतीय जनता पार्टी की सरकार के साथ-साथ प्रदेश के विपक्षी दल समाजवादी पार्टी और बहुजन समाजवादी पार्टी के लिए भी खतरा बनता जा रहा है। यही कारण है कि बीजेपी सरकार के मंत्री के साथ साथ समाजवादी पार्टी के प्रवक्ता और बहुजन समाजवादी पार्टी की नेता मायावती भी प्रियंका गांधी को निशाने पर लेने से नहीं चूक रही है।

दरसल कल संत रविदास के जयंती के अवसर पर प्रियंका गांधी एक दिवसीय दौरे पर वाराणसी पहुंची। प्रियंका गांधी ने गुरु संत रविदास जन्मस्थान मंदिर के बाहर लोगों को मंदिर में पूजा अर्चना के बाद बधाई दी। प्रियंका रविदास जयंती पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के संसदीय निर्वाचन क्षेत्र वाराणसी में आयोजित कार्यक्रमों में भी हिस्सा लिया।

प्राप्त जानकारी के अनुसार प्रियंका पिछले काफी समय से बनारस के दौरे पर जाना चाहती थीं और रविदास जयंती के मौके पर उन्हें इसका बेहतरीन अवसर मिला है।

प्रियंका के इस दौरे के बाद बहुजन समाजवादी पार्टी की अध्यक्ष मायावती ने कांग्रेस के साथ-साथ भारतीय जनता पार्टी को भी निशाने पर लिया और कहा कि कांग्रेस, भाजपा और अन्य पार्टियों पर संत रविदास के मंदिरों में जाकर निजी स्वार्थ के लिए ”नाटकबाजी करने” का आरोप लगाया।

मायावती ने सिलसिलेवार ट्वीट में कहा “कांग्रेस, भाजपा और अन्य पार्टियां यहां उत्तर प्रदेश में अपनी सरकार होने पर सन्त गुरु रविदास जी को कभी मान-सम्मान नहीं देती लेकिन सत्ता से बाहर होने पर ये अपने स्वार्थ में उनके मन्दिरों/स्थलों आदि में जाकर कई प्रकार की नाटकबाजी जरूर करती है। इनसे सतर्क रहें।”

उन्होंने एक अन्य ट्वीट किया, ”जबकि यहां बसपा ही एक मात्र ऐसी पार्टी है जिसने अपनी सरकार के समय में संत रविदास को विभिन्न स्तरों पर पूरा-पूरा मान-सम्मान दिया है। उन्हें भी अब विरोधी पार्टियां एक-एक करके खत्म करने में लगी हैं जो अति निन्दनीय है।”

प्रियंका गांधी के रविदास मंदिर जाते ही मायावती का इस तरह का बयान साफ दिखलाता है कि प्रियंका की बढ़ती सक्रियता से ना सिर्फ भाजपा और सपा बल्कि बसपा भी असहज महसूस कर रही है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here