बाल-बाल बची प्रियंका गांधी, चुनाव प्रचार के दौरान बड़ा हादसा टला

उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव में चुनाव प्रचार के लिए इन दिनों कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी ने कमान संभाली हुई है। प्रियंका गांधी मथुरा में चुनाव प्रचार करने पहुंची थीं। इस दौरान उनके साथ एक हादसा होते-होते टल गया। दरअसल प्रियंका गांधी का काफिला जब छत्ता बाजार के अंदर से गुजर रहा था तभी यहां बिजली का एक तार प्रियंका गांधी के मुंह पर टकराने से बाल-बाल बचा। सुरक्षाकर्मियों ने बिजली के तार को वक्त रहते पकड़ कर हटा दिया।

प्रियंका गांधी ने चुनाव प्रचार से पहले यमुना पूजन किया और उसके बाद एक गाड़ी में सवार होकर रोड शो करते हुए शहर के बीच बाजार से निकलीं। प्रियंका गांधी को देखने के लिए हजारों लोगों की भीड़ मथुरा के छत्ता में मौजूद थीं। लोगों ने घरों और दुकानों की छतों पर खड़े होकर प्रियंका पर फूल बरसाए। जैसे ही प्रियंका का काफिला होली वाली गली के करीब पहुंचा, तभी बीच सड़क पर बहुत ही निचाई पर एक बिजली की केबल लटकी हुई थी। पुलिस एस्कॉर्ट सहित तमाम गाड़िया निकलती रहीं, लेकिन किसी ने भी तार को नहीं हटाया। तबी बिजली की तार प्रियंका गांधी के चेहरे के बेहद करीब आ गई। हालांकि प्रियंकी की गाड़ी में मौजूद सुरक्षाकर्मियों ने तार को अपने हाथों से हटाया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here