बलात्कार के आरोपी भाजपा विधायक से मिले साक्षी महाराज , पीड़िता ने कहा भाजपा सरकार में इंसाफ मिलने की उम्मीद नही

उत्तर प्रदेश के सीतापुर जेल में बंद रेप के आरोपी भाजपा विधायक कुलदीप सिंह सेंगर और बीजेपी सांसद साक्षी महाराज मुलाकत का विवाद बढ़ता ही जा रहा है।

जेल में दोनों की मुलाकत के बाद समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव ने ट्वीट कर निशाना साधा था।

वहीं, अब रेप पीड़िता ने साक्षी महाराज पर बड़ा आरोप लगाया है। उन्होंने कहा, मुल्जिम मुल्जिम से मिलने जाते है। उन्हें अब भाजपा सरकार में न्याय की उम्मीद नहीं है।

शुक्रावर को जिलाधिकारी ऑफिस पहुंची रेप पीड़िता ने मीडिया से वार्ता की। इस दौरान उन्होंने भाजपा सांसद साक्षी महाराज पर गंभीर आरोप लगाये। उन्होंने कहा कि मुल्जिम मुल्जिम से मिलने जाता है।

पीड़िता ने कहा कि आज तक साक्षी महाराजकभी उनसे मिलने नहीं आये। इस दौरान रेप पीड़िता ने कहा कि भाजपा शासन में उन्हें न्याय की उम्मीद नहीं है। जिला प्रशासन के दबाव में काम कर रहा है।

पीड़िता ने कहा कि हमारे चाचा के ऊपर फर्जी मुकदमा लगाया गया है। उनके पिता की तरह चाचा की भी हत्या जेल में हो सकती है। दुष्कर्म पीड़िता ने कहा मेरे पिता की हत्या हो गई, उनकी पैरवी नहीं हो रही, कोई सुनवाई नहीं हो रही है। चाचा की बेल एप्लीकेशन खारिज कर दी जा रही है। उन्होंने चाचा के जेल में हत्या की आशंका जाहिर करते हुए कहा कि यदि उनकी हत्या होती है तो वह लोग भी जी नहीं पाएंगे। पहले पिता को मरवा दिया। अब चाचा के भी हत्या की आशंका बढ़ गई है। इसके बाद हम लोग भी आत्महत्या कर लेंगे।

5 जून को उन्नाव से बीजेपी सांसद साक्षी महाराज ने रेप के आरोपी भाजपा विधायक कुलदीप सिंह सेंगर से सीतापुर जेल में मुलाकात की थी। दोनों के बीच घंटों चली मुलाकात के बाद साक्षी महाराज में कहा कि हमारे यहां से बहुत ही यशस्वी लोकप्रिय विधायक कुलदीप सेंगर जी यहां काफी समय से हैं, चुनाव के बाद उनका धन्यवाद करना उचित समझा इसलिए मिलने आ गया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here