हैदराबाद में पशु चिकित्सक डॉ प्रियंका रेड्डी का अपहरण के बाद बलात्कार कर बलात्कारियों ने जिंदा जलाया , देश भर में गुस्सा

देश के चर्चित शहरों में से एक हैदराबाद में मानवता को शर्मसार करने वाली घटना के सामने आने के बाद एक बार देश में महिला सुरक्षा को लेकर सवाल उठना शुरू हो गया है की आखिर कब तक कभी दिल्ली , कभी मुंबई , कभी बेंगलुरु , कभी कोलकाता कभी पटना, कभी लखनऊ तो कभी हैदराबाद में बेटियां दरिंदो का शिकार होती रहेंगी। आखिर सरकारें महिला सुरक्षा को लेकर सजग क्यों नही हो रही और समाज मे ये कैसा शिक्षा और संस्कार बढ़ रहा है कि हर तरफ महिलाओ के साथ दरिंदगी हो रही है।

दरसल हैदराबाद के शमसाबाद में बुधवार रात कुछ लोगों ने 27 साल की पशु चिकित्सक डॉ प्रियंका रेड्डी का अपहरण कर लिया। इसके बाद उसका बलात्कार किया गया। इतना है नहीं फिर आरोपियों ने प्रियंका को जलाकर मार डाला।

बताया जा रहा है कि घटना हैदराबाद में शमसाबाद के आउट स्कर्ट्स में घटी है। यहां पर डॉ. प्रियंका रेड्डी की स्कूटी में पंचर हो गया था। इसके बाद कुछ लोग मदद के बहाने से प्रियंका रेड्डी के पास पहुंचे और स्कूटी का पंचर लगवाने के बहाने से उसे ले गए। वहां से उसे अगवा कर लिया और फिर उसके साथ बलात्कार की वारदात को अंजम दिया। इतना ही नहीं आरोपियों ने उसे जिंदा जलाकर मार डाला।

इस घटना से तुरंत पहले ऐसी घटना होने की आशंका जताते हुए उसने अपनी बहन को फोन कर जानकारी दी। फोन पर प्रियंका ने अपनी बहन को बताया कि सड़क पर अकेल खड़े होने में डर लग रहा है। इस दौरान उसे उसके पास कुछ लोग मदद के बहाने आए और स्कूटी पंचर लगवाने के बहाने से उसे अगवाह कर लिया। डॉ. प्रियंका की बहन से कुछ देर बात हुई उसके बाद उसका फोन ऑफ हो गया।

पुलिस कमिश्नर वीसी सज्जनर ने पशु चिकित्सक प्रियंका रेड्डी की हत्या के मामले पर कहा कि पुलिस जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लेगी। उन्होंने कहा कि पुलिस ने डॉक्टर की कॉल डिटेल और टोल प्लाजा और आस-पास के इलाकों से सीसीटीवी फुटेज एकत्र की है। अपराधियों को पकड़ने के लिए कुल 15 टीमें तैनात की गई हैं। उन्होंने कहा कि अपराधियों को पकड़ने के लिए कुल 15 टीमें तैनात की गई हैं।

पुलिस को शक है कि पहले डॉ प्रियका का अपहरण किया है, फिर उसके साथ बलात्कार करने के बाद उसकी हत्या कर उसके शव को चटनपल्ली गांव के निर्माणाधीन पुल डाल दिया गया। पुलिस को शक है कि डॉ प्रियंका की स्कूटी का जानबूझकर पंचर किया गया था।

पूरे देश मे इस घटना के खिलाफ गुस्सा का माहौल है और पूरा देश एकजुट होकर दोषियों को सजा देने की मांग कर रहा है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here