दिल्ली में कांग्रेस की लिस्ट जारी, राहुल खेल रहे है फ्रंटफुट पर

कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी के नेतृत्व वाली कांग्रेस सत्ता प्राप्ति के लिये नहीं बल्कि दिलो को जीतने के लिये चुनाव लड रही है यही वो अपनी पार्टी में फैसले ले रहे है आम आदमी पार्टी से गठबंधन न कर कांग्रेस ने अपने अनुभवी नेताओ पर भरोसा जताया है कांग्रेस फ्रंटफुट पर ही खेलने का काम कर रही हैं

लोकसभा चुनाव के लिए कांग्रेस ने एक और सूची जारी कर दी है। दिल्ली की 7 लोकसभा सीटों में से 6 सीटों पर पार्टी ने उम्मीदवारों के नामों की घोषणा कर दी है। पार्टी ने दिल्ली कांग्रेस अध्यक्ष शीला दीक्षित और अजय माकन को चुनाव मैदान में उतारा है। उत्तर पूर्वी दिल्ली से कांग्रेस ने शीला दीक्षित को उम्मीदवार बनाया है।

अजय माकन को नई दिल्ली से प्रत्याशी घोषित किया गया है। चांदनी चौक से जेपी अग्रवाल, पूर्वी दिल्ली से अरविंदर सिंह लवली, उत्तर पश्चिमी दिल्ली से राजेश लिलोथिया और पश्चिम दिल्ली से महाबल मिश्रा को पार्टी ने प्रत्याशी घोषित किया है। दक्षिणी दिल्ली से पार्टी ने अभी प्रत्याशी के नाम की घोषणा नहीं की है। दिल्ली में लोकसभा की सात सीटें हैं, जिन पर 12 मई को छठे चरण में मतदान होंगे।

कांग्रेस पार्टी द्वारा दिल्ली के लिए उम्मीदवारों की घोषणा के बाद दिल्ली कांग्रेस की अध्यक्ष शीला दीक्षित की प्रतिक्रिया आई है। उन्होंने मीडिया से बात करते हुए कहा, “पार्टी द्वारा दी गई जिम्मेदारी को पूरा करने की मैं पूरी कोशिश करूंगा। मैंने पहले भी यहां (उत्तर पूर्वी दिल्ली) से चुनाव लड़ा है, मैं यहां के लोगों को जानती हूं और वे मुझे जानते हैं। हमने यहां से मेट्रो शुरू की थी, हमारी प्रतिष्ठा लोगों के लिए काम करने की है।

आपको बता दे कि इससे पूर्व कई बार आम आदमी पार्टी से गठबंधन को लेकर स्थिति बन चुकी थी लेकिन आम तौर पर कार्यकर्ताओ की मांग थी की कांग्रेस गठबंधन न करे इसी पर कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने मुहर लगाई हैं.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here