हिमाचल के नए CM होंगे सुखविंदर सुखू, मुकेश अग्निहोत्री बनेंगे डिप्टी सीएम !

सुखविंदर सिंह सुक्खू हिमाचल प्रदेश के नए मुख्यमंत्री घोषित किए गए हैं। प्रदेश की राजधानी शिमला में हुई बैठक के बाद सहमति के साथ सुक्खू को सीएम घोषित किया गया। वहीं उप-मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री चुने गए हैं। कल सुबह 11 बजे शपथग्रह समारोह रखा गया है। शुरूआत में कहा जा रहा था कि प्रतिभा सिंह ने मुकेश अग्निहोत्री को सीएम बनाने का समर्थन दिया था, लेकिन हाईकमान ने सुक्खू पर अंतिम मुहर लगाई। सुक्खू कांग्रेस की ओर से तीसरे मुख्यमंत्री रहे। उनसे पहले यशवंत सिंह परमार व वीरभद्र सिंह बताैर मुख्यमंत्री भूमिका निभा चुके हैं।

शुरूआत में सीएम पद के लिए कांग्रेस अध्यक्ष और पूर्व सीएम वीरभद्र सिंह की पत्नी प्रतिभा सिंह के अलावा सुखविंदर सिंह सुक्खू, उनके बेटे विक्रमादित्य सिंह, मुकेश अग्निहोत्री और चंदन कुमार के नाम इस रेस में थे, लेकिन अंत में मुकेश अग्निहोत्री और सुखविंदर सिंह में कड़ा मुकाबला दिखा।

आपका जानकारी के लिए बता दें कि 1999 से 2008 के बीच सुक्खू युवा कांग्रेस के प्रमुख भी रहे। सुक्खू दो बार शिमला नगर निगम पार्षद भी चुने गए थे। वह 2013 में हिमाचल कांग्रेस के प्रमुख के पद तक पहुंचे और 2019 तक राज्य इकाई के प्रमुख भी बने रहे। 2003, 2007 और 2017 में नादौन विधानसभा क्षेत्र से विधायक रहे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here